विज्ञापन

दिल्ली में झुग्गी वालों को मिलेगी वाशिंग मशीन, एक ही जगह टॉयलेट बाथरूम के साथ पीने के पानी की सुविधा, खुलेंगे कॉमन सर्विस सेंटर

दिल्ली नगर निगम (MCD) केंद्र सरकार और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) सहयोग से झुग्गी झोपड़ी बस्तियों के लिए वन स्टॉप हाइजीन हब की शुरुआत कर रहा है. जानिए इस 2.5 रुपये करोड़ की परियोजना, इसकी सुविधाओं और दरों से जुड़ी पूरी जानकारी.

दिल्ली में झुग्गी वालों को मिलेगी वाशिंग मशीन, एक ही जगह टॉयलेट बाथरूम के साथ पीने के पानी की सुविधा, खुलेंगे कॉमन सर्विस सेंटर
आरके पुरम के एकता कैंप में बन रहा दिल्ली का पहला सुविधा सेंटर.
NDTV

 Delhi MCD Suvidha Centre Launch: राजधानी दिल्ली के झुग्गी झोपड़ी (JJ Clusters) इलाकों में रहने वाले नागरिकों के जीवनस्तर और स्वच्छता को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम (MCD) ने एक बड़ा और कदम उठाने का ऐलान किया है. दरअसल, मुंबई के सुविधा सेंटरों की तर्ज पर दिल्ली के आरके पुरम स्थित एकता कैंप में पहला कम्युनिटी एमेनिटी सेंटर तैयार किया जा रहा है. इस सेंटर में सिर्फ 3 रुपये में टॉयलेट, 70 में वाशिंग मशीन से कपड़े धोने और 1 रुपये प्रति लीटर में RO का साफ पानी मिलेगा.

दक्षिण दिल्ली के आरके पुरम स्थित एकता कैंप में दिल्ली का पहला कम्युनिटी एमेनिटी सेंटर बनाया जा रहा है. करीब 160 वर्ग मीटर में फैले और 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस केंद्र का निर्माण का काम आखिरी चरण में है और अगले तीन महीनों के भीतर इसके पूरा होने की संभावना है.

एक ही छत के नीचे मिलेगी ये आधुनिक सुविधाएं

आरके पुरम के इस सुविधा सेंटर में झुग्गी वासियों की दैनिक स्वच्छता से जुड़ी सभी जरूरी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी. इनमें सेंटर में कुल 46 टॉयलेट स्टॉल और 4 शॉवर यूनिट नहाने के लिए बनाए जा रहे हैं. इसके अलावा, कपड़े धोने के लिए 8 आधुनिक वाशिंग मशीनें लगाई जा रही हैं. साथ ही पीने के साफ और सुरक्षित पानी के लिए एक RO वाटर एटीएम स्थापित किया जाएगा.

जानें क्या होंगी दरें

  •  टॉयलेट उपयोग: 3 रुपये प्रति उपयोग
  •  लॉन्ड्री सर्विस (कपड़े धोना): 70 रुपये प्रति फुल वाशिंग साइकिल
  •  पीने का आरओ वाटर : 1 रुपये प्रति लीटर

यह भी पढ़ें- क्या दिल्ली में अब घर बैठे मिलेगी शराब, जानिए कैसे काम करेगा लिकर ऐप ?

गंदे पानी का ऑनसाइट ट्रीटमेंट

यह प्रोजेक्ट केवल स्वच्छता और सुविधाएं देने तक सीमित नहीं है, बल्कि अनधिकृत और कम आय वाली बस्तियों से निकलने वाले गंदे पानी के प्रबंधन की चुनौती से निपटने के लिए भी डिजाइन किया गया है. लिहाजा, सेंटर परिसर में ही एक ऑन साइट एसटीपी स्थापित किया जाएगा, जिससे गंदे पानी को साफ करके फिर से इस्तेमाल के लायक बनाया जा सके. इसके अलावा, इमारत में सौर ऊर्जा पैनल और वर्षा जल संचयन की व्यवस्था होगी. इस पूरे मामले पर अधिकारियों का मानना है कि अगर यह पायलट मॉडल सफल रहता है, तो इससे झुग्गी बस्तियों से सीधे नालों और नदियों में जाने वाले अनट्रीटेड गंदे पानी के प्रवाह को रोकने में बड़ी मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें- 31 अक्टूबर को मिलेगी 5 नई ट्रेनों की सौगात! दिवाली छठ पर जाने वाले जल्दी देखें वंदे भारत स्लीपर समेत सभी ट्रेनों का रूट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi MCD Action, Rk Puram News, Washing Machine, Toilet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com