उत्तराखंड के कोटद्वार और गढ़वाल क्षेत्र के लिए सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है. दरअसल, रेलवे की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 12038/12037 दिल्ली जंक्शन – कोटद्वार – दिल्ली जंक्शन सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस को दिल्ली शाहदरा जंक्शन स्टेशन पर दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव दिया जा रहा है. इससे पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, सीलमपुर, दिलशाद गार्डन और आसपास के इलाकों के यात्रियों को अब पुरानी दिल्ली स्टेशन तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
जानिए इस ट्रेन के दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान की सटीक टाइमटेबल, स्टॉपेज की अवधि और यात्रियों को मिलने वाले फायदों की पूरी जानकारी.
For the convenience of passengers, Railways have decided to provide Siddhabli Jan Shatabdi Express a stoppage at Delhi Shahdara Jn. Railway Station on an experimental basis. The details are as follows: https://t.co/lkRdXSjY45
— Northern Railway (@RailwayNorthern) October 9, 2026
दिल्ली शाहदरा जंक्शन पर नया टाइमटेबल
रेलवे की ओर से जारी पोस्टर नोटिफिकेशन के मुताबिक 12 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होने वाली टाइटेबल इस प्रकार है.
ट्रेन संख्या 12038 दिल्ली जंक्शन से कोटद्वार
- स्टेशन: दिल्ली शाहदरा जंक्शन
- प्रभावी तारीख: 12.10.2026
- आगमन समय : सुबह 7:16 बजे
- प्रस्थान समय: सुबह 7:18 बजे
- स्टॉपेजः 2 मिनट का ठहराव)
ट्रेन संख्या 12037 कोटद्वार से दिल्ली जंक्शन
- प्रभावी तारीख: 12.10.2026
- स्टेशन: दिल्ली शाहदरा जंक्शन
- आगमन समय: रात 21:55 बजे
- प्रस्थान समय: रात 21:57 बजे
- स्टॉपेजः 2 मिनट
पूर्वी दिल्ली और एनसीआर के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
अब शाहदरा और ट्रांसयमुना क्षेत्र के यात्रियों को सिद्धाबली जन शताब्दी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक नहीं जाना पड़ेगा. इससे व्यस्त समय में ट्रैफिक से मुक्ति मिलेगी और समय की बचत होगी. सुबह 7:16 बजे शाहदरा पहुंचने से लोग आसानी से बोर्डिंग कर सकेंगे, वहीं वापसी में रात 21:55 बजे उतरकर आसपास के लोग आसानी से अपने घर पहुंच सकेंगे. इसके साथ ही कोटद्वार, सिद्धबली बाबा मंदिर और गढ़वाल क्षेत्र जाने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा.
यह भी पढ़ें- कौन सा टिकट होता है सबसे पहले कंफर्म, जानें रेलवे का वेटिंग लिस्ट नियम
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन के ठहराव और समय सारणी में किसी भी प्रकार के अपडेट की विस्तृत जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 या RailMadad पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर भी विजिट कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं