विज्ञापन

पंजाब से बिहार का सफर हुआ आसान, रेलवे ने किया नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान

Indian Railways News: त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने लुधियाना और  बिहार के सहरसा के बीच एक और फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन अंबाला, मुरादाबाद, गोरखपुर और हाजीपुर के रास्ते चलेगी.

पंजाब से बिहार का सफर हुआ आसान, रेलवे ने किया नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान
लुधियाना-सहरसा के बीच रेलवे ने चलाई एक और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन.
NDTV
  • रेलवे ने त्योहारी सीजन में लुधियाना-सहरसा के बीच फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला लिया है.
  • ट्रेन संख्या 04644 लुधियाना से 15 नवंबर को रात 8:30 बजे प्रस्थान करेगी और 17 नवंबर को सहरसा पहुंचेगी.
  • वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04643 सहरसा से 17 नवंबर को सुबह 6:50 बजे रवाना होकर अगले दिन लुधियाना पहुंचेगी.
नई दिल्ली:

Ludhiana to Saharsa Special Train: त्योहारी सीजन में घर गए लोगों के अब वापस लौटने की वजह से होने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है. इसी कड़ी में उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने पंजाब के लुधियाना और बिहार के सहरसा जंक्शन के बीच एक ट्रिप के लिए आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. इस ट्रेन के चलने से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 04644 लुधियाना-सहरसा जंक्शन फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस रविवार यानी 15 नवंबर 2026 को लुधियाना से एक फेरे के लिए रवाना होगी. वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04643 सहरसा जंक्शन-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस मंगलवार यानी 17 नवंबर 2026 को सहरसा से एक फेरे के लिए चलाई जाएगी. इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे.

लुधियाना से सहरसा जाने वाली ट्रेन संख्या 04644 का टाइमटेबल

ट्रेन संख्या 04644 लुधियाना से रात 20:30 प्रस्थान करेगी. यह अंबाला कैंट (रात 10:45), सहारनपुर जंक्शन (रात 12:05), मुरादाबाद (सुबह 04:30), बरेली (सुबह 05:56), शाहजहांपुर (सुबह 07:10), सीतापुर जंक्शन (सुबह 08:30), गोंडा जंक्शन (दोपहर 12:50), बस्ती (दोपहर 02:05), गोरखपुर (दोपहर 03:40) और देवरिया सदर (शाम 04:50) होते हुए बिहार में प्रवेश करेगी. बिहार में यह ट्रेन सीवान जंक्शन (शाम 06:08), छपरा (रात 07:40), सोनपुर (रात 09:03), हाजीपुर जंक्शन (रात 09:15), शाहपुर पटोरी (रात 10:22), बछवारा जंक्शन (रात 10:53), बरौनी जंक्शन (रात 12:02), बेगूसराय (रात 12:31), खगड़िया जंक्शन (रात 01:45) और मानसी जंक्शन (रात 02:08) रुकते हुए तीसरे दिन तड़के 03:20 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें- अयोध्या से जनकपुर तक 23 नवंबर से चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, भारत-नेपाल के बीच मधुबनी-सीतामढ़ी, गोरखपुर-बस्ती समेत 11 स्टॉपेज

ट्रेन संख्या 04643 सहरसा से लुधियाना वापसी का पूरा शेड्यूल

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04643 मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को सहरसा जंक्शन से सुबह 06:50 बजे खुलेगी. रास्ते में यह मानसी (सुबह 07:03), खगड़िया (सुबह 07:18), बेगूसराय (सुबह 07:53), बरौनी (सुबह 08:30), बछवाड़ा (सुबह 09:03), शाहपुर पटोरी (सुबह 09:45), हाजीपुर (सुबह 10:55), सोनपुर (सुबह 11:10), छपरा (दोपहर 12:20), सीवान (दोपहर 01:33), देवरिया सदर (दोपहर 02:35), गोरखपुर (दोपहर 03:40), बस्ती (शाम 05:00), गोंडा (शाम 06:20), सीतापुर (रात 09:50), शाहजहांपुर (रात 12:18), बरेली (रात 01:45), मुरादाबाद (रात 03:10), सहारनपुर (सुबह 07:30) और अंबाला कैंट (सुबह 09:15) रुकते हुए अगले दिन सुबह 11:30 बजे लुधियाना पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें- छठ के बाद वापसी हुई आसान, 16 से 25 नवंबर तक चलेंगी 182 स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरी डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath Special Train, Chhath Special Train For Bihar, Northern Railway, Festival Special Train, IRCTC Ticket Booking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com