विज्ञापन

साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस अब सीधे कटरा तक जाएगी, गांधी नगर, जोधपुर-बीकानेर से पठानकोट तक 5 राज्यों के वैष्णो देवी यात्रियों को तोहफा,

Vaishno Devi Katra Train: 18 अक्टूबर 2026 से ट्रेन संख्या 19223 अब जम्मू तवी के बजाय सीधे कटरा बेस कैंप तक जाएगी, जिससे यात्रियों को 50 किलोमीटर दूर अलग से बस या टैक्सी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जानिए ट्रेन के नए रूट, नए ठहराव स्टेशन के बारे में.

साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस अब सीधे कटरा तक जाएगी, गांधी नगर, जोधपुर-बीकानेर से पठानकोट तक 5 राज्यों के वैष्णो देवी यात्रियों को तोहफा,
Vaishno Devi Train: कटरा तक सीधे पहुंचेगी साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन
NDTV
साबरमती:

जम्मू तवी से वैष्णो देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, रेलवे ने साबरमती बीजी-जम्मूतवी-साबरमती बीजी एक्सप्रेस का वैष्णो देवी कटरा तक विस्तार कर दिया है. यह ट्रेन 18 अक्टूबर से साबरमती बीजी से रवाना होकर जम्मूतवी के बजाय कटरा तक जाएगी. वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 19224  माता वैष्णो देवी कटरा-साबरमती बीजी एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से कटरा से ही रवाना होगी. ट्रेन साम्बा, बाड़ी ब्राह्मण और शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशनों पर भी रुकेगी. वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को यह ट्रेन 18.40 बजे उतारती थी. इसके बाद उन्हें 50 किमी दूर कटरा तक जाने के लिए दूसरा वाहन देखना पड़ता था.  

कटरा रेलवे स्टेशन सीधे वैष्णो देवी की चढ़ाई के मुख्य बेस कैंप यानी बाणगंगा के पास स्थित है. ऐस में यहां तक अब ट्रेन के पहुंचने से यात्रियों को कई तरह सुविधा और फायदे मिलेंगे. यह ट्रेन गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर राज्यों से होकर गुजरती है, ऐसे में इस ट्रेन के सेवा विस्तार से इन राज्यों के श्रद्धालुओं को बड़ा फायदा होगा. 

  • पैसा और समय बचेगा: जम्मूतवी से कटरा के बीच प्रति सवारी 300 से 500 रुपए तक का अतिरिक्त बस या टैक्सी का किराया लगता है. इससे 2 से 3 घंटे का समय बचेगा.
  • तुरंत मिलेंगी सुविधाएं: कटरा स्टेशन परिसर में ही यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर, क्लॉक रूम, प्री-पेड ऑटो और ठहरने के लिए होटल आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं.
  • हेलीपैड व रोपवे पहुंचना आसान: कटरा स्टेशन उतरकर सीधे ताराकोट मार्ग, बाणगंगा या सांझी छत के लिए हेलीपैड या रोपवे पॉइंट तक पहुंचना आसान हो जाएगा.

कटरा तक हुआ विस्तार

माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को अब जम्मू स्टेशन पर उतरकर कटरा जाने की मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी. रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 19223/19224 साबरमती बीजी जम्मूतवी एक्सप्रेस का विस्तार सीधे माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK) स्टेशन तक करने का फैसला किया है. इस ऐतिहासिक फैसले से बुजुर्गों, बच्चों और परिवारों के साथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का समय और पैसा दोनों बचेगा.

जानें किस राज्य में है कौन सा स्टॉपेज

गुजरात   

  •     साबरमती बीजी (SBIB) — प्रस्थान
  •     गांधीनगर कैपिटल (GNC)
  •     कलोल (KLL)
  •     महेसाणा जंक्शन (MSH)
  •     उंझा (UJA)
  •     पालनपुर जंक्शन (PNU)

राजस्थान   

  •      आबू रोड (ABR)
  •     पिंडवाड़ा (PDWA)
  •     मारवाड़ जंक्शन (MJ)
  •     पाली मारवाड़ (PMY)
  •     लूनी जंक्शन (LUNI)
  •     जोधपुर जंक्शन (JU)
  •     मेड़ता रोड जंक्शन
  •     नागौर
  •     बीकानेर जंक्शन (BKN)
  •     सूरतगढ़ जंक्शन (SOG)
  •     हनुमानगढ़ जंक्शन

हरियाणा और पंजाब  

  •      मंडी डबवाली
  •     बठिंडा जंक्शन (BTI)
  •     फिरोजपुर कैंट जंक्शन (FZR)
  •     जालंधर सिटी (JUC)
  •     पठानकोट कैंट (PTKC)

जम्मू और कश्मीर

  • जम्मू तवी  
  • साम्बा
  • बाड़ी ब्राह्मण 
  • शहीद कप्तान तुषार महाजन 
  • कटरा

नए टाइमटेबल और प्रभावी तारीख की पूरी जानकारी

  •  ट्रेन संख्या 19223 साबरमती से कटरा: 18 अक्टूबर 2026 से साबरमती बीजी से रवाना होने वाली यह एक्सप्रेस ट्रेन अब जम्मू तवी पर यात्रा समाप्त करने के बजाय सीधे वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक जाएगी.
  • ट्रेन संख्या 19224 कटरा से साबरमती: वापसी में 20 अक्टूबर 2026 से यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से ही साबरमती के लिए अपनी यात्रा शुरू करेगी.
  • नए स्टॉपेजः जम्मू तवी से कटरा के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन को साम्बा, बाड़ी ब्राह्मण और शहीद कप्तान तुषार महाजन यानी उधमपुर स्टेशनों पर भी ठहराव प्रदान किया गया है.

यह भी पढ़ें-  श्रीगंगानगर, दिल्ली और मेरठ कैंट के बीच चलने वाली दो ट्रेनें हुई रद्द, यहां देखें लिस्ट

पहले 50 किमी का तय करना पड़ता था अतिरिक्त सफर

इससे पहले श्रद्धालुओं को ट्रेन शाम 18:40 बजे जम्मू तवी स्टेशन पर छोड़ देती थी. इसके बाद कटरा स्थित बाणगंगा बेस कैंप तक पहुंचने के लिए यात्रियों को 50 किलोमीटर की दूरी बस या निजी टैक्सी से तय करनी पड़ती थी. देर शाम अलग से वाहन तलाशने में विशेष रूप से बुजुर्ग श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था.

यह भी पढ़ें- पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक सुपर फास्ट का बदला टाइमटेबल, अब गहमर स्टेशन पर भी रुकेगी यह ट्रेन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, NWR, Vaishno Devi, Train Update, Jammu Tawi Express
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com