पैसे से ही पैसा बनाया जा सकता है. अगर आप निवेश करेंगे तो वह पैसा आपको दोगुना फायदा दिला सकता है. हालांकि इसके लिए जरूरी होता है सही योजनाओं और ज्यादा फायदा देने वाली स्कीम का चुनाव करना है. लेकिन इसके लिए आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि आप जहां निवेश कर रहे हैं, उसमें कहीं जोखिम तो नहीं. कुछ ऐसे निवेश है जिसमें कोई जोखिम भी नहीं है और रिटर्न भी अच्छा है. नौकरी करने के बाद रिटायरमेंट के वक्त लोगों के पास एकमुश्त पैसा होता है. इस रकम को अगर सही और सुरक्षित जगह निवेश किया जाए तो इससे काफी आमदनी हो सकती है.
रिटायमेंट के बाद सुरक्षित और गारंटी रिटर्न देने वाली स्कीम में निवेश करना है तो आप सरकार द्वारा चलाई जा रही, सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) का फायदा ले सकते हैं. यह स्मॉल सेविंग स्कीम के अंदर आती है जो रिटायरमेंट के बाद निवेश के लिए सबसे अच्छा सुरक्षित और गारंटी रिटर्न देने वाला निवेश माना जाता है. SCSS योजना अन्य इनवेस्टमेंट से काफी खास है.
SCSS योजना की खासियत
सीनियर सिटिजन स्कीम की खासियत है कि इसमें सुरक्षित और गारंटी 8.2 प्रतिशत का सालाना ब्याज दिया जाता है. वहीं ब्याज का पैसा हर तीन महीने में ही आपके सेविंग अकाउंट में ऑटोमेटिक भेज दिए जाते हैं. इसलिए आपको ब्याज के पैसे का इंतजार नहीं करना होता है. आप चाहें तो उस ब्याज के पैसे को भी इंवेस्ट कर कमाई कर सकते हैं. 8.2 प्रतिशत का ब्याज कम अवधि में ज्यादा रिटर्न देने वाली एक मात्र योजना है. इस योजना में निवेश 5 सालों तक के लिए होता है.
कैसे मिलेगा 20500 रुपये हर महीने ब्याज
अगर आप हर महीने 20500 रुपये की इनकम चाहते हैं तो, रिटायरमेंट के बाद आपको सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS) योजना में 30 लाख रुपये तक का निवेश करना होगा. अगर आप 30 लाख रुपये SCSS स्कीम में जमा करते हैं तो आपको हर 3 महीने में कुल 61,499 रुपये का ब्याज मिलेगा. इस हिसाब से आपके पास प्रत्येक महीने करीब 20500 रुपये होंगे. इस स्कीम में 5 सालों तक हर 3 महीने में ब्याज आपके बैंक अकाउंट में भेजते जाएगा. इस तरह से आप 5 साल में कुल 12,30,000 रुपये ब्याज पाएंगे.
SCSS स्कीम योजना की शर्तें
SCSS स्कीम में सभी लोग निवेश नहीं कर सकते हैं. इसमें वह लोग निवेश कर सकते हैं जो 60 साल या इससे अधिक उम्र के हैं. हालांकि सरकारी नौकरी से VRS लेने वाले कर्मचारी 55 से 60 साल की उम्र में निवेश कर सकते हैं. अगर आप रक्षा कर्मी हो तो आप 50 से 60 की उम्र में इस अकाउंट को खोल सकते हैं. इस स्कीम में कम से कम 1000 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 30 लाख रुपये तक का निवेश कर सकता है. वहीं योजना में आपको एकमुश्त पैसा निवेश करना होगा.
योजना में 5 साल में मैच्यॉरिटी मिलती है यानी निवेश किया हुआ पैसा आपको सही सलामत वापस मिल जाता है. हालांकि आप इसे 5 साल से ज्यादा चलाना चाहते हैं तो 5 साल की मैच्यॉरिटी अवधि पूरा होने के बाद अगले 3 साल के लिए स्कीम को और बढ़ा सकते हैं.
वीडियो देखें
कहां खोलें SCSS अकाउंट
आप चाहें तो सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम में अकाउंट किसी भी प्रमुख सरकारी बैंक में खुलवा सकते हैं. इसके अलावा आप नजदीकी Post Office में भी अकाउंट खुलवा सकते हैं. अकाउंट खोलने के लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो और ब्याज का पैसा जमा कराने के लिए सेविंग अकाउंट का नंबर देना होगा.
यह भी पढ़ेंः 10 करोड़ के फंड के लिए हर महीने कितने रुपये की SIP है जरूरी, समझें कैलकुलेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं