विज्ञापन

दिल्ली की बसों में एक अक्टूबर से महिलाएं बिना पिंक कार्ड नहीं कर सकेंगी फ्री सफर, घर बैठे ऑनलाइन ऐसे करें अप्लाई

दिल्ली में एक अक्टूबर 2026 से गुलाबी कागज का टिकट पूरी तरह बंद हो जाएगा. इसके साथ ही महिलाओं को अब मुफ्त सफर के लिए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड (Saheli Pink Smart Card) अनिवार्य कर दिया गया है.जानिए पिंक कार्ड बनवाने का आसान तरीका और इसके फायदे.

दिल्ली की बसों में एक अक्टूबर से महिलाएं बिना पिंक कार्ड नहीं कर सकेंगी फ्री सफर, घर बैठे ऑनलाइन ऐसे करें अप्लाई
एक अक्टूबर से सिर्फ सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड पर ही मिलेगा फ्री बस सफर.
NDTV
  • दिल्ली में महिलाओं के मुफ्त बस सफर के लिए पिंक टिकट व्यवस्था 30 सितंबर 2026 को बंद हो जाएगी.
  • अब महिलाओं को मुफ्त यात्रा के लिए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड बनवाना होगा.
  • सहेली पिंक कार्ड दिल्ली की सभी 5 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं और ट्रांसजेंडर बना सकते हैं.

DTC Free Bus Travel Rules: दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिला यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, महिलाओं के फ्री बस सफर के लिए शुरू किए गए पिंक कलर के कागजी टिकट व्यवस्था को केवल 30 सितंबर 2026 को बंद कर दिया जाएगा. इसके स्थान पर अब महिलाओं सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड बनवाना होगा. दिल्ली सरकार अब तक 18.5 लाख से ज्यादा  पिंक कार्ड जारी कर चुकी है. इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर ट्वीट कर दी. 

डीटीसी की बसों में अब महिलाओं को इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन पर अपना सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड टैप करने के बाद ही मुफ्त यात्रा की अनुमति मिलेगी. अगर किसी महिला के पास सहेली पिंक कार्ड नहीं होगा, तो उन्हें सामान्य टिकट खरीदना पड़ेगा और तय किराया देना होगा. आपको बता दें कि 2 मार्च 2026 को शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक 18.5 लाख से अधिक स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं.

सहेली पिंक कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • दिल्ली में रहने वाली 5 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र की सभी महिलाएं और ट्रांसजेंडर नागरिक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
  • सहेली पिंक कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड और आधार से लिंक चालू मोबाइल नंबर होना जरूरी है.
  • पहली बार यह कार्ड पूरी तरह फ्री में जारी किया जाता है. हालांकि, कार्ड खोने या खराब होने पर रिप्लेसमेंट चार्ज 59 रुपये देना होगा.
  • यह सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड जारी होने की तारीख से 5 वर्षों तक मान्य रहेगा.

सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड बनाने का ऑफ लाइन तरीका

अपने नजदीकी डीटीसी केंद्र, डीएम कार्यालय या एसडीएम कार्यालय में जा सकते हैं. वहां मौजूद एफओएस एजेंट को अपना नाम, मोबाइल नंबर और आधार विवरण दें. मोबाइल पर आए ओटीपी से वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपको उसी दिन कार्ड जारी कर दिया जाएगा.

ऑनलाइन ऐसे बनाए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड 

  • MufinPay पोर्टल या ऐप पर जाएं
  • अपने मोबाइल नंबर और आधार डिटेल्स दर्ज करके ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करें. 
  • प्राप्त क्यूआर एक्नॉलेजमेंट को डाउनलोड करें.
  • किसी भी अधिकृत डीटीसी केंद्र से अपना फिजिकल स्मार्ट कार्ड प्राप्त करें. 

दिल्ली मेट्रो और RRTS में भी चलेगा यह कार्ड 

सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड से सिर्फ डीटीसी और क्लस्टर बसों में ही मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है, लेकिन यह एक कॉमन मोबिलिटी कार्ड की तरह भी काम करता है. इस कार्ड का उपयोग दिल्ली मेट्रो और रैपिड रेल में यात्रा के लिए भी किया जा सकता है. हालांकि, मेट्रो या आरआरटीएस में सफर करने के लिए आपको इसे रिचार्ज करना होगा. कार्ड के पीछे छपे क्यूआर कोड को यूपीआई से स्कैन करके इसे रिचार्ज किया जा सकता हैं. इसके बाद इसे मेट्रो स्टेशन की ऐड वैल्यू मशीन से टैप करके एक्टिवेट किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन में आ जाए किंग कोबरा, तो कैसे भगाएं; जानिए रेलवे से फौरन मदद लेने का तरीका

दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेंदी 150 नई इलेक्ट्रिक बसें

परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने घोषणा की है कि दिल्ली को ग्रीन कैपिटल बनाने के विजन के तहत अगले महीने 150 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी. दिल्ली में फिलहाल में 40 डिपो से लगभग 5,088 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं. ग्रामीण व बाहरी दिल्ली कनेक्टिविटी के तहत दौराला में 250 बस क्षमता का और झुलझुली में 500 बस क्षमता के दो नए बस डिपो बनाए जा रहे हैं, जिससे आउटर दिल्ली और ग्रामीण इलाकों को मुख्य ट्रांसपोर्ट से जोड़ा जा सके. इसके अलावा, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को आसान बनाने के लिए पीएम ई-ड्राइव योजना और नेशनल इलेक्ट्रिक बस प्रोग्राम के तहत दर्जनों नए डिपो और हजारों चार्जिंग पॉइंट्स तैयार किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- विदेशों में ड्राइविंग का लेना चाहते हैं मजा, घर बैठे ऐसे बनवाएं IDP; जानें प्रोसेस और फीस की पूरी जानकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pink Card New Rule, DTC Buses, Free Travel Scheme, Utility News, Delhi Electric Buses
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com