विज्ञापन

दिल्ली में 30 जून से शुरू होगा SIR, जानिए लास्ट एसआईआर में कैसे खोजें अपना नाम, ये रहा प्रोसेस

राजधानी दिल्ली में 30 जून से SIR शुरू होने जा रहा है. ऐसे में अगर आपको लास्ट एसआईआर में अपना नाम खोजना है तो ये आप आसानी से घर बैठे कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस मोबाइल पर आपको ECINET App डाउनलोड करनी है और कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने हैं.

दिल्ली में 30 जून से शुरू होगा SIR, जानिए लास्ट एसआईआर में कैसे खोजें अपना नाम, ये रहा प्रोसेस
दिल्ली में 30 जून से SIR
Photo Credit: NDTV

दिल्ली में 30 जून से 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' यानी SIR शुरू होने जा रहा है. BLO यानी बूथ-लेवल ऑफिसर 29 जुलाई तक यह जानकारी जुटाने का काम करेंगे. इसके लिए सभी ऑफिसर लोगों को प्रिंटेड फॉर्म देंगे, जिसमें अपनी जानकारी वेरिफाई कर, अपडेट करना होगा. इसके बाद अधिकारी फॉर्म लेने के लिए फिर से घर-घर पहुंचेंगे. इस पूरी प्रक्रिया के लिए 13,000 BLO, 1,300 सुपरवाइजर और लगभग 30,000 बूथ-लेवल एजेंट को ट्रेनिंग दी गई है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लास्ट SIR में आप अपना नाम कैसे खोज सकते हैं.

लास्ट SIR में कैसे खोजें अपना नाम?

SIR में अपना नाम खोजने के लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए आप ECINET ऐप के माध्यम से घर बैठे आसानी से अपने SIR में मतदाता विवरण प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए आपको आसान सा प्रोसेस फॉलो करना होगा.

  • अपने मोबाइल के Play Store/ App Store से ECINET App डाउनलोड करें.
  • मोबाइल नंबर दर्ज कर लॉग-इन करें.
  • App में दिए गए ऑप्शन "Search your Name in Last SIR" पर क्लिक करें.
  • अपना नाम चुनें या लास्ट SIR की मतदाता सूची में अपने माता-पिता, दादा-दादी मतदाता के रूप में पंजीकृत थे, तो उनकी जानकारी दर्ज करें.
  • क्लिक करके Search करें.
  • स्क्रीन पर दिखाई गई जानकारी ध्यानपूर्वक देखें और अपना AC NO., Polling Station/Part NO., Part Serial NO./ Serial No. का विवरण नोट करें एवं BLO से साझा करें तथा SIR के दौरान Enumeration Form में भरें.

क्या है SIR?

विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR एक घर-घर किया जाने वाला वेरिफिकेशन अभियान है. इसके तहत सभी पात्र मतदाताओं का सत्यापन किया जाता है ताकि मतदाता सूची पूरी तरह स्वच्छ, सटीक और हाल की जानकारी के अनुसार बनाई जा सके.

क्यों किया जा रहा है SIR?

18 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले सभी पात्र नागरिकों को शामिल करने के लिए.
अयोग्य, डुप्लीकेट या मृत एंट्री को हटाने के लिए.
मतदाता सूची की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए.

BLO से करें संपर्क

अगर आपको या आपके किसी परिचित को SIR से लेकर कोई समस्या है या कोई सहायता चाहिए तो BLO से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में खत्म होगी टोल पर रुकने की झंझट, 156 टोल नाकों पर लागू होगा नया सिस्टम, जानिए क्या होंगे बदलाव

यह भी पढ़ें: CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी, जानिए क्या हुए नए बदलाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sir, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com