विज्ञापन

DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी की तीसरी मेरिट लिस्ट, 13 अगस्त तक पूरी करें एडमिशन प्रोसेस

कैंडिडेट्स admission.uod.ac.in पर लॉगिन करके अपना कॉलेज और कोर्स देख सकते हैं. सीट पाने वाले छात्रों को 11 अगस्त तक सीट स्वीकार करनी होगी, जबकि फीस जमा करने की लास्ट डेट 13 अगस्त 2026 है.

DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी की तीसरी मेरिट लिस्ट, 13 अगस्त तक पूरी करें एडमिशन प्रोसेस
डीयू ने छात्रों को सलाह दी है कि आवेदन में दी गई सभी जानकारियां और अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स सही और वैलिड हों.

DU UG 3rd Merit List 2026 Released: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने कॉमन सीट अलॉटमेंट सिस्टम (CSAS-UG) 2026 की तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है. जो कैंडिडेट इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब ऑफिशियल पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर देख सकते हैं कि उन्हें किस कॉलेज और कोर्स में सीट मिली है. ऐसे में आइए जानते हैं कैसे चेक करें सीट और डॉक्यूमेंट से जुड़ी किन बातों का रखें ध्यान.

ऐसे चेक करें सीट अलॉटमेंट

  1. उम्मीदवार सबसे पहले DU के CSAS-UG पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाएं.
  2. इसके बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल भरिए और राउंड-3 अलॉटमेंट सेक्शन ओपन करिए. यहां स्टूडेंट अपने अलॉटेड कॉलेज और कोर्स की जानकारी देख सकते हैं. 
  3. छात्रों को सलाह दी गई है कि भविष्य के लिए अलॉटमेंट डिटेल्स डाउनलोड या सेव करके रख लें.

इन Dates का रखें ध्यान

11 अगस्त तक करें सीट एक्सेप्ट

तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 8 अगस्त 2026 को जारी की गई है. जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट की गई है उन्हें 11 अगस्त तक अपनी सीट एक्सेप्ट करनी होगी.

13 अगस्त तक करें फीस जमा

इसके बाद रिलेटेड कॉलेज ऑनलाइन एप्लिकेशन की जांच और मंजूरी 12 अगस्त 2026 तक देंगे. कॉलेज से मंजूरी मिलने के बाद 13 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन एंट्रेंस फीस जमा करना होगा. 

बता दें कि दी गई समय-सीमा के भीतर सभी प्रोसेस पूरी करना जरूरी है.

डॉक्यूमेंट्स से जुड़ी सावधानियां

डीयू ने छात्रों को सलाह दी है कि आवेदन में दी गई सभी जानकारियां और अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स सही और वैलिड हों. अगर वेरिफिकेशन के दौरान किसी तरह की कमी पाई जाती है तो उसे निर्धारित समय के भीतर ठीक करना होगा.

जो छात्र अपने अलॉटेड कॉलेज और कोर्स से संतुष्ट हैं, उन्हें समय रहते एडमिनश प्रोसेस पूरी कर लेनी चाहिए. वहीं, जिन जो लोग खुश नहीं हैं उन्हें आगे बढ़ने से पहले CSAS पोर्टल पर उपलब्ध गाइडलाइन्स को ध्यान से पढ़ना चाहिए.

यूनिवर्सिटी के अनुसार, तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट कार्यक्रम-स्पेशल CUET मेरिट, उम्मीदवार की कैटेगरी, अवलेवल सीटों और छात्रों द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर तैयार किया गया है. ऐसे में हर छात्र का आवंटन उसकी मेरिट और पसंद के अनुसार किया गया है.

 DU UG CSAS 2026 Third Merit List Link

यह भी पढ़ें- कॉलेज में पढ़ते हैं? आपके एक आइडिया पर मिल सकते हैं 5 लाख रुपये, शुरू हुई Space Challenge 2026

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com