विज्ञापन

कोसोवो की संसद में PM कुर्ती पर फेंके गए अंडे, बीच में रोकी गई सदन की कार्यवाही

पीएम कुर्ती पर अंडे फेंकने से पहले संसद में कंजर्वेटिव विपक्षी पार्टी 'अलायंस फॉर द फ्यूचर ऑफ कोसोवो' की सांसद टाइम काद्रिजाज ने चिल्लाते हुए कहा, तुम्हें शर्म आनी चाहिए."

कोसोवो की संसद में PM कुर्ती पर फेंके गए अंडे, बीच में रोकी गई सदन की कार्यवाही

कोसोवो की संसद में शनिवार को विपक्षी सांसद टाइम काद्रिजाज ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री एल्बिन कुर्ती पर अंडे फेंके. इसके बाद संसद में हंंगामा हो गया और सदन की कार्यवाही को रोक द‍िया गया. दरअसल, एल्बिन कुर्ती की पार्टी 'वेटेवेंडोसजे' ने 7 जून के संसदीय चुनाव के बाद नई संस्थाओं के गठन को लेकर विपक्षी समूहों के साथ बातचीत शुरू की थी. इसी दौरान यह घटना हुई.

कुर्ती पर अंडे फेंकने से पहले व‍िपक्षी सांसद टाइम काद्रिजाज ने चिल्लाते हुए कहा, तुम्हें शर्म आनी चाहिए. इसके जवाब में कुर्ती ने कहा कि अगर बातचीत के लिए यह कीमत चुकानी पड़ती है, तो उन्हें यह कीमत चुकाने में खुशी होगी.

पीएम की तरफ कई अंडे फेंके


120 में से 53 सीटें जीतने के बाद बड़ी राजनीतिक ताकत तो बन गए, लेक‍िन कुर्ती के पास अकेले सरकार चलाने के लिए जरूरी बहुमत नहीं था. विपक्षी पार्टी अलायंस फॉर द फ्यूचर ऑफ कोसोवो की सांसद टाइम काद्रिजाज कार्यवाहक पीएम कुर्ती के पास गईं और उनकी तरफ कई अंडे फेंके.  इसके बाद सदन में हंगामा मच गया. सुरक्षा गार्ड और अन्य सांसद बीच-बचाव के लिए आगे बढ़े तो वो जोर से चिल्लाईं कि आपको शर्म आनी चाहिए.

यह घटना कई दिनों की बातचीत के बाद हुई है, जिसमें कुर्ती कोसोवो के बड़े राजनीतिक संकट के बीच नए राष्ट्रपति को चुनने के लिए विपक्ष का पर्याप्त समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. इस बाल्कन देश में दो साल से ज़्यादा समय में तीन चुनाव हो चुके हैं. फरवरी 2025 में हुए बेनतीजा मतदान के बाद दिसंबर में हुए चुनाव में कुर्ती ने जातीय अल्पसंख्यक सांसदों के साथ मिलकर संसदीय बहुमत हासिल किया.

जून में हुए अचानक चुनाव में उनकी पार्टी का वोट शेयर 51% से घटकर 43% हो गया, लेकिन एथनिक माइनॉरिटी सहयोगियों के साथ मिलकर उन्होंने संसद में बहुमत बनाए रखा. हालांकि, राष्ट्रपति चुनने के लिए कुर्ती को संसद में दो-तिहाई बहुमत की ज़रूरत है. मौजूदा बातचीत एक बार फिर गतिरोध में फंसी हुई दिख रही है, क्योंकि कोई भी पक्ष किसी उम्मीदवार पर सहमत नहीं हो पाया है. संसद के स्पीकर को चुनने की संवैधानिक समय-सीमा शुक्रवार को खत्म हो गई. बातचीत के लिए और समय मांगने की कुर्ती की अपील पर विपक्षी सांसदों ने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है.

1998-99 के युद्ध के बाद कोसोवो ने 2008 में सर्बिया से आज़ादी की घोषणा की थी। यह युद्ध NATO की बमबारी के बाद सर्बिया के पीछे हटने से खत्म हुआ था. कोसोवो को दुनिया के आधे से ज़्यादा देशों ने मान्यता दी है, जिनमें अमेरिका और यूरोपीय संघ के ज़्यादातर देश शामिल हैं. बेलग्रेड कोसोवो को सर्बिया का हिस्सा मानता है. 

यह भी पढ़ें-  नौकरी छूटते ही छोड़ना होगा अमेर‍िका, '60 दिन' के नियम को खत्‍म कर सकता है ट्रंप प्रशासन

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kosovo PM, Kosovo Parliament, Kosovo Government, Prime Minister Albin Kurti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com