अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. आप अगर SBI के ग्राहक है और UPI सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो बैंक ने एक जरूरी जानकारी शेयर की है. बैंक ने बताया है कि एक दिन यूपीआई से ट्रांजैक्शन रोका जाएगा यानी UPI सर्विस ठप रहेगी. इसका मतलब यह है कि आप UPI सर्विस ठप होने के वक्त आप किसी तरह का UPI ट्रांजैक्शन नहीं कर सकेंगे. बैंक के द्वारा बताया गया है कि 4 सितंबर यानी शुक्रवार को कुछ समय के लिए UPI सेवा बंद रहेगी.
SBI ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर बताया कि 4 सितंबर को UPI सेवा थोड़ी देर के लिए ठप रहेगी. इस दौरान UPI से पेमेंट नहीं जा सकेगा.
कब रहेगा UPI सर्विस ठप
बैंक ने जानकारी दी है कि 4 सितंबर को रात 12.30 बजे से 1.15 बजे तक यानि कुल 45 मिनट के लिए अस्थायी रूप से UPI सर्विस ठप रहेगी. बैंक ने बताया है कि सर्विस में रुकावट तय रखरखाव कार्य का हिस्सा है और ग्रहाकों को डिजिटल लेनदेन की योजना बनाते समय UPI सर्विस का ध्यान रखे.
Due to scheduled maintenance activity, SBI UPI services will be temporarily unavailable from 00:15 hrs to 01:00 hrs on 04.09.2026 (IST). The activity may, however, be completed early. Customers may continue to use UPI Lite Services for uninterrupted service. We regret the…
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) September 2, 2026
इमरजेंसी में UPI Lite होगा विकल्प
SBI की UPI सर्विस ठप होने के वक्त आपको अगर इमरजेंसी आ गई है तो आपके लिए UPI Lite विकल्प के तौर पर पेश किया गया है. इससे रुकावट के दौरान SBI ग्राहक कम अमाउंट के ट्रांजैक्शन UPI लाइट से बिना PIN डाले कर सकते हैं. SBI UPI Lite की ट्राजैक्शन लिमिट 1000 रुपये तक है. इसमें बैलेंस 5000 रुपये तक रख सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः बैंक में रजिस्टर्ड 15 साल पुराना Mobile नंबर हो गया है बंद, तो खुद से कर सकते हैं अकाउंट में नया नंबर अपडेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं