विज्ञापन

बैंक में रजिस्टर्ड 15 साल पुराना Mobile नंबर हो गया है बंद, तो खुद से कर सकते हैं अकाउंट में नया नंबर अपडेट

बैंक ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा देता है. ऐसे में आप घर बैठे ही अपने अकाउंट में आसान तरीके से मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं.

बैंक में रजिस्टर्ड 15 साल पुराना Mobile नंबर हो गया है बंद, तो खुद से कर सकते हैं अकाउंट में नया नंबर अपडेट
नया मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट में कैसे रजिस्टर्ड करें
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

आपका 15 साल पुराना मोबाइल नंबर जो बैंक अकाउंट के साथ रजिस्टर्ड था, व बंद हो गया है और आप उसे फिर से एक्टिवेट नहीं करा पा रहे हैं. तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आप अपना नया नंबर ब्रांच में जाकर अपडेट करा सकते हैं. अगर आप इसे खुद से और घर बैठे करना चाहते हैं तो इसके लिए भी विकल्प है. आप अपना नया मोबाइल नंबर अपने बैंक अकाउंट में खुद से अपडेट कर सकते हैं. हालांकि इसे करने के लिए आपके अकाउंट में इंटरनेट बैकिंग ऑन करना जरूरी होगा.

बैंक ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा देता है. ऐसे में आप घर बैठे ही अपने अकाउंट में आसान तरीके से मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं. इसके अलावा आप ATM के जरिए भी मोबाइल नंबर खाते में अपडेट कर सकते हैं. इससे आप बैंक में लंबी लाइन लगने से बच सकते हैं.

बैंक अकाउंट में ऑनलाइन कैसे बदलें मोबाइल नंबर

  • इसके लिए आपको सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Internet Banking में लॉगिन करना होगा.
  • लॉगिन करने के बाद Profile, Personal Details, My Profile या Contact Details जैसे ऑप्शन दिखाई दे सकते हैं.
  • इन विकल्पों में Registered मोबाइल नंबर का ऑप्शन तलाशें.
  • इसके बाद नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा.
  • बैंक आपकी पहचान की पुष्टि के लिए OTP या दूसरे वेरिफिकेशन का इस्तेमाल कर सकता है.
  • वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका नया मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है.

 

ATM से भी बदल सकते हैं अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर

कुछ बैंक ATM के जरिए भी अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा देते हैं. अगर आपके बैंक में यह सुविधा उपलब्ध है, तो नजदीकी ATM पर जाकर यह काम कर सकते हैं. इसके लिए ATM में अपना डेबिट कार्ड डालकर PIN दर्ज करें. इसके बाद Registration, Mobile Number Update या Update Contact Details जैसे ऑप्शन में जाएं. पुराना और नया मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद बैंक के निर्देशों के अनुसार वेरिफिकेशन पूरा करना होगा. जिसके बाद मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा.

आप बैंक जाकर भी मोबाइल नंबर बदलने के लिए आवेदन दे सकते हैं. आपको फॉर्म भरकर जमा करना होगा. 

बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर बदलते समय किन बातों का रखे ध्यान

मोबाइल नंबर बदलने से पहले आपको जरूरी बातें भी ध्यान रखनी चाहिए. आपको बैंक का आधिकारिक ऐप या आधिकारिक वेबसाइट ही इस्तेमाल करना चाहिए. अगर कोई आपको मोबाइल नंबर बदलने के लिए SMS या WhatsApp के जरिए लिंक भेजता है तो आप उस पर बिलकुल क्लिक नहीं करें. नंबर बदलने के बाद आप ट्रांजैक्शन कर के भी चेक करें आपका मोबाइल नंबर अकाउंट से लिंक हुआ है या नहीं.

यह भी पढ़ेंः Credit Card बंद करने में बैंक लगा रहा 7 दिन से ज्यादा टाइम, जानें RBI का नियम... मिलेंगे 500 रुपये रोज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Account Mobile Number, Mobile Number Linking With Bank Account, Internet Banking, ATM Services
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com