सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम यानी देवघर और सुल्तानगंज में जल चढ़ाने जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है. श्रावणी मेले में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 24 स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है.
ये ट्रेनें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे पटना, जयनगर, रक्सौल, रांची, गोरखपुर, हावड़ा और आसनसोल को सीधे देवघर, जसीडीह और सुल्तानगंज से जोड़ेंगी. अगर आप भी सावन में कांवर यात्रा या बाबा धाम दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो नीचे दी गई 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की पूरी सूची और समयसारणी जरूर नोट कर लें.
जयनगरआसनसोलजयनगर श्रावणी मेला स्पेशल (05597/05598)
- रूट: मधुबनी–दरभंगा–समस्तीपुर–बरौनी–किउल–झाझा–जसीडीह के रास्ते.
- फ्रीक्वेंसी: सप्ताह में 3 दिन.
- 05597 (जयनगर से आसनसोल): 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक (मंगलवार, शुक्रवार व रविवार) जयनगर से रात 21.00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 07.42 बजे जसीडीह और 11.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी.
- 05598 (आसनसोल से जयनगर): 01 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक (बुधवार, शनिवार व सोमवार) आसनसोल से दोपहर 13.00 बजे खुलकर 14.30 बजे जसीडीह और अगले दिन सुबह 06.00 बजे जयनगर पहुंचेगी.
रक्सौल-देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल (05545/05546)
- रूट: सीतामढ़ी–मुजफ्फरपुर–समस्तीपुर–बरौनी–किउल–जमालपुर–भागलपुर के रास्ते.
- फ्रीक्वेंसी: सप्ताह में 3 दिन.
- 05545 (रक्सौल से देवघर): 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक (रविवार, मंगलवार व शुक्रवार) रक्सौल से रात 00.30 बजे खुलकर उसी दिन शाम 17.05 बजे देवघर पहुंचेगी.
- 05546 (देवघर से रक्सौल): 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक (रविवार, मंगलवार व शुक्रवार) देवघर से शाम 18.05 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 11.40 बजे रक्सौल पहुंचेगी.
राघोपुर-देवघर-राघोपुर श्रावणी मेला स्पेशल (05573/05574)
- रूट: सुपौल–सहरसा–मानसी–खगड़िया–मुंगेर–सुलतानगंज–भागलपुर के रास्ते.
- फ्रीक्वेंसी: प्रतिदिन (Daily).
- 05573 (राघोपुर से देवघर): 28 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक रोज सुबह 02.50 बजे खुलकर सहरसा (04.30), खगड़िया (06.00), सुल्तानगंज (07.48) और भागलपुर (08.30) होते हुए सुबह 11.20 बजे देवघर पहुंचेगी.
- 05574 (देवघर से राघोपुर): 28 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन देवघर से सुबह 11.35 बजे खुलकर भागलपुर (14.20), सुल्तानगंज (14.55), सहरसा (20.40) होते हुए रात 22.50 बजे राघोपुर पहुंचेगी.
दानापुरसाहिबगंजदानापुर स्पेशल (03236/03235)
- रूट: मोकामा-किउल–सुलतानगंज–भागलपुर के रास्ते (इंटेरसिटी के समय और ठहराव के अनुसार).
- फ्रीक्वेंसी: साप्ताहिक (प्रत्येक रविवार).
- परिचालन तिथि: 02 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक हर रविवार को दानापुर और साहिबगंज के बीच चलेगी.
पटना-इस्लामपुर पटना श्रावणी मेला स्पेशल (03297/03298)
- रूट: राजेंद्रनगर–पटना साहिब–फतुहा–हिलसा–एकंगरसराय के रास्ते.
- फ्रीक्वेंसी: सप्ताह में 3 दिन.
- 03297 (पटना से इस्लामपुर): 26 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक (मंगलवार, गुरुवार व रविवार) पटना जंक्शन से शाम 16.10 बजे प्रस्थान कर शाम 19.00 बजे इस्लामपुर पहुंचेगी.
- 03298 (इस्लामपुर से पटना): 27 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक (बुधवार, शुक्रवार व सोमवार) इस्लामपुर से सुबह 07.45 बजे खुलकर सुबह 11.00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.
हावड़ा-नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल (03001/03002)
- रूट: आसनसोल–जसीडीह–झाझा–किउल–शेखपुरा–बिहार शरीफ–राजगीर के रास्ते.
- फ्रीक्वेंसी: सप्ताह में 3 दिन.
- 03001 (हावड़ा से नटेसर): 05 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक (रविवार, मंगलवार व शुक्रवार) हावड़ा से रात 23.50 बजे खुलकर अगले दिन जसीडीह (05.10), किउल (08.10), राजगीर (11.05) होते हुए दोपहर 12.00 बजे नटेसर पहुंचेगी.
- 03002 (नटेसर से हावड़ा): 06 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक (सोमवार, बुधवार व शनिवार) नटेसर से दोपहर 13.00 बजे खुलकर अगले दिन तड़के 04.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी.
रांची-भागलपुर-रांची स्पेशल via बोकारोगोमो (08690/08689)
- रूट: बोकारो–गोमो–कोडरमा–तिलैया–नवादा–किउल–जमालपुर–सुलतानगंज के रास्ते.
- फ्रीक्वेंसी: सप्ताह में 2 दिन.
- 08690 (रांची से भागलपुर): 26 जुलाई से 09 सितंबर 2026 तक (रविवार व बुधवार) रांची से शाम 17.40 बजे खुलकर अगले दिन तड़के सुल्तानगंज (05.25) होते हुए सुबह 06.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी.
- 08689 (भागलपुर से रांची): 27 जुलाई से 10 सितंबर 2026 तक (सोमवार व गुरुवार) भागलपुर से सुबह 09.10 बजे प्रस्थान कर रात 22.20 बजे रांची पहुंचेगी.
रांची-भागलपुर-रांची स्पेशल via बरकाकानाहजारीबाग (08646/08645)
- रूट: बरकाकाना–हजारीबाग टाउन–कोडरमा–तिलैया–नवादा–किउल–जमालपुर–सुलतानगंज के रास्ते.
- फ्रीक्वेंसी: सप्ताह में 2 दिन.
- 08646 (रांची से भागलपुर): 27 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक (सोमवार व शुक्रवार) रांची से शाम 17.30 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 06.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी.
- 08645 (भागलपुर से रांची): 28 जुलाई से 12 सितंबर 2026 तक (मंगलवार व शनिवार) भागलपुर से सुबह 09.10 बजे प्रस्थान कर रात 21.40 बजे रांची पहुंचेगी.
बढ़नी-देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल (05028/05027)
- रूट: गोरखपुर–थावे–गोपालगंज–छपरा ग्रामीण–हाजीपुर–बरौनी–मुंगेर–सुलतानगंज–भागलपुर के रास्ते.
- फ्रीक्वेंसी: प्रतिदिन (Daily).
- 05028 (बढ़नी से देवघर): 28 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक रोज दोपहर 15.20 बजे खुलकर अगले दिन हाजीपुर (01.25), सुल्तानगंज (08.20) होते हुए दोपहर 13.00 बजे देवघर पहुंचेगी.
- 05027 (देवघर से बढ़नी): 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन देवघर से शाम 18.45 बजे खुलकर सुल्तानगंज (21.25), हाजीपुर (02.45), गोरखपुर (11.45) होते हुए दोपहर 15.15 बजे बढ़नी पहुंचेगी.
इतवारी-मधुपुर-इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल (08895/08896)
- रूट: गोंदिया–दुर्ग–रायपुर–रांची–बोकारो–धनबाद–चितरंजन के रास्ते.
- फ्रीक्वेंसी: साप्ताहिक (प्रत्येक शनिवार/रविवार).
- 08895 (इतवारी से मधुपुर): 01 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक हर शनिवार सुबह 04.30 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 06.00 बजे मधुपुर पहुंचेगी.
- 08896 (मधुपुर से इतवारी): 02 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक रविवार सुबह 09.00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 11.50 बजे इतवारी पहुंचेगी.
आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल (03527/03528)
- रूट: जसीडीह–झाझा–किउल–बरौनी–हाजीपुर–छपरा के रास्ते.
- फ्रीक्वेंसी: प्रतिदिन (Daily).
- 03527 (आसनसोल से गोरखपुर): 29 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक रोज रात 21.00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 11.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.
- 03528 (गोरखपुर से आसनसोल): 30 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन गोरखपुर से शाम 16.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08.20 बजे आसनसोल पहुंचेगी.
आसनसोल-पटना-आसनसोल स्पेशल (03511/03512)
- रूट: जसीडीह–झाझा–किउल–मोकामा के रास्ते.
- फ्रीक्वेंसी: प्रतिदिन (Daily).
- 03511 (आसनसोल से पटना): 29 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक रोज शाम 17.00 बजे खुलकर शाम 19.15 बजे जसीडीह रुकते हुए अगले दिन तड़के 02.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.
- 03512 (पटना से आसनसोल): 30 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन पटना जंक्शन से तड़के 03.30 बजे खुलकर सुबह 10.10 बजे जसीडीह रुकते हुए दोपहर 13.00 बजे आसनसोल पहुंचेगी.
यह भी पढ़ें- ट्रेन टिकट से लेकर होटल और पसंदीदा खाना सब एक जगह! IRCTC के नए पोर्टल पर एक साथ मिल रही ये सुविधाएं
यात्रा पर निकलने से पहले IRCTC ऐप या 139 पर कॉल करके अपनी ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस और सीट उपलब्धता जरूर चेक कर लें, ताकि आपकी कांवर यात्रा सुगम और मंगलमय हो.
यह भी पढ़ें- स्लीपर ट्रेन टिकट पर AC में सफर, राहुल ने जो 'मौज' ली, वो आपको कैसे मिलेगी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं