Delhi to Tirupati Train Route Guide: भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु तिरुपति पहुंचते हैं. अगर आप दिल्ली या आसपास के इलाकों से तिरुपति की यात्रा का मन बना रहे हैं, तो भारतीय रेलवे आपके लिए एक बेहतरीन और किफायती विकल्प हो सकता है. दरअसल, दिल्ली से तिरुपति के बीच कई सीधी ट्रेनें चलती हैं, जो आपको कई राज्यों के खूबसूरत नजारों का आनंद दिलाते हुए हुए मंजिल तक पहुंचाती है. आइए जानते हैं इन 5 प्रमुख ट्रेनों के बारे में, ताकि आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार सही ट्रेन चुन सकें.

सबसे लोकप्रिय ट्रेन है केरल एक्सप्रेस
केरल एक्सप्रेस उन यात्रियों के लिए सबसे बेहतर विकल्प है, जो किसी भी दिन यात्रा करना चाहते हैं, क्योंकि यह ट्रेन रोजाना चलती है. इस ट्रेन से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे दी गई है.
- चलने का दिन: रोजाना
- प्रस्थान समय: दिल्ली से रात 8:10 बजे
- आगमन समय: तीसरे दिन सुबह 4:35 बजे (तिरुपति)
- कुल समय: लगभग 32 घंटे 25 मिनट
- किराया: स्लीपर 875 रुपये. 3E 2,095 रुपये. 3A 2,210 रुपये
हजरत निजामुद्दीन तिरुपति सुपरफास्ट एक्सप्रेस
यह सुपरफास्ट ट्रेन दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलती है और तिरुपति तक जाती है. यह श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही आरामदायक विकल्प है, क्योंकि यह सुबह 5.20 पर चलती है और अगले ही दिन 9 पीएम पर पहुंचा देती है. इस ट्रेन की पूरी जानकारी नीचे दी गई है.
- चलने का दिन: बुधवार, शुक्रवार और रविवार
- प्रस्थान समय: सुबह 5:20 बजे
- आगमन समय: अगले दिन रात 9:00 बजे
- कुल समय: लगभग 39 घंटे 40 मिनट
- किराया: स्लीपर 910 रुपये और 3A 2,280
तिरुपति हमसफर एक्सप्रेस
अगर आप थोड़ा ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक सफर चाहते हैं, तो हफ्ते में एक दिन चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है. इस ट्रेन से जुड़ी सारी जानकारी नीचे उपलब्ध है.
- चलने का दिन: केवल शुक्रवार
- प्रस्थान समय: शाम 4:52 बजे
- आगमन समय: अगले दिन सुबह 6:40 बजे
- कुल समय: लगभग 37 घंटे 48 मिनट
- किराया: स्लीपर 1,050 रुपये और 3A 2,645 रुपये
स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस
शुक्रवार को सुबह-सुबह निकलने वाली यह ट्रेन भी तिरुपति दर्शन के लिए काफी पसंद की जाती है. यह ट्रेन बहुत ही फास्ट है यानी कम समय में ही दिल्ली से तिरुपति पहुंचा जेती है. यह ट्रेन दिल्ली से सुबह 5:10 बजे खुलती है और अगले दिन दोपहर 2:10 बजे तिरुपति पहुंचा देती है.
- चलने का दिन: केवल शुक्रवार
- प्रस्थान समय: सुबह 5:10 बजे
- आगमन समय: अगले दिन दोपहर 2:10 बजे
- कुल समय: लगभग 33 घंटे
- किराया: स्लीपर के लिए 875, 3E के लिए 2,090 और 3A के लिए 2,195 रुपये
मिलेनियम एक्सप्रेस
मंगलवार के दिन यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए मिलेनियम एक्सप्रेस एक सुविधाजनक ट्रेन है. यह ट्रेन भी 33 घंटे में दिल्ली से तिरुपति पहुंचा देती है. इससे जुड़ी जानकारी विस्तार से नीचे दे गई है.
चलने का दिन: केवल मंगलवार
प्रस्थान समय: सुबह 5:10 बजे
आगमन समय: अगले दिन दोपहर 2:10 बजे
कुल समय: लगभग 33 घंटे
किराया: स्लीपर के लिए 875 रुपये और 3A के लिए 2,195 रुपये
यह भी पढ़ें- ये है शेयर बाजार में कम पैसों से लाखों बनाने की 'मशीन', जानिए Option Trading की हर बारीकी
तिरुपति के लिए ट्रेनों में अक्सर भारी भीड़ रहती है, इसलिए अपनी यात्रा की तारीख तय होते ही IRCTC ऐप या वेबसाइट के जरिए एडवांस बुकिंग कर लें. इसके साथ ही तिरुपति पहुंचने से पहले ही टीटीडी (TTD) की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन दर्शन टिकट और लड्डू प्रसाद की बुकिंग जरूर कर लें.
यह भी पढ़ें- अब पेंशन की नो टेंशन, EPFO के इन चार नए नियमों से हायर पेंशन क्लेम का ऐसे होगा फास्ट निपटारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं