विज्ञापन

ट्रेन टिकट से लेकर होटल और पसंदीदा खाना सब एक जगह! IRCTC के नए पोर्टल पर एक साथ मिल रही ये सुविधाएं

भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म IRCTC ने अपने नए बीटा पोर्टल को एक बड़े 'ऑल इन वन' ट्रैवल प्लेटफॉर्म में बदल दिया है. अब यात्रियों को ट्रेन टिकट, होटल बुकिंग, बस, फ्लाइट टिकट और ट्रेन में खाना ऑर्डर करने के लिए अलग-अलग ऐप्स की जरूरत नहीं पड़ेगी जानिए इस नए सिस्टम के फीचर्स और स्मार्ट इस्तेमाल का तरीका. 

ट्रेन टिकट से लेकर होटल और पसंदीदा खाना सब एक जगह! IRCTC के नए पोर्टल पर एक साथ मिल रही ये सुविधाएं
भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म IRCTC ने अपने नए बीटा पोर्टल आने के बाद अब यात्रियों को ट्रेन टिकट, होटल बुकिंग, बस, फ्लाइट टिकट और ट्रेन में खाना ऑर्डर करने के लिए अलग-अलग ऐप्स की जरूरत नहीं पड़ेगी.
NDTV

Indian Railways Update: भारतीय रेलवे (Indian Railways) से सफर करने वाले यात्रियों के डिजिटल सेवा को बेहतर बनाने के लिए IRCTC लगातार नए प्रयोग कर रहा है. इसी कड़ी में IRCTC की नई वेबसाइट को अब सिर्फ एक साधारण ट्रेन टिकट बुकिंग साइट के बजाय एक कम्प्लीट वनस्टॉप ट्रैवल प्लेटफॉर्म के रूप में अपग्रेड किया गया है.

पहले यात्रियों को टिकट बुक करने के बाद होटल ढूंढने, स्टेशन पर रुकने की व्यवस्था करने, रास्ते के लिए खाना ऑर्डर करने या आगे के सफर के लिए बस और फ्लाइट ढूंढने के लिए कई अलग-अलग वेबसाइट्स और थर्ड पार्टी ऐप्स के चक्कर काटने पड़ते थे. लेकिन अब आईआरसीटीसी के नए एकीकृत डैशबोर्ड (Integrated Dashboard) ने इस पूरी प्रक्रिया को बेहद आसान और सेंट्रलाइज्ड बना दिया है.

एक ही डैशबोर्ड पर पूरी यात्रा का समाधान

नए पोर्टल पर लॉगइन करते ही यात्रियों को कई प्रीमियम सुविधाएं एक साथ दिखाई देते हैं, जिन्हें ट्रेन टिकट बुकिंग के साथ आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. आईआरसीटीसी के नए प्लैटफॉर्म पर जो सुविधाएं एक साथ मौजूद है. उसकी जानकारी नीचे दी गई है. 

  1.  फूड ऑन ट्रैक : अब यात्रा के दौरान अपनी ट्रेन और पीएनआर नंबर डालते ही आपके रूट के प्रमुख स्टेशनों पर मौजूद नामचीन रेस्टोरेंट्स जैसे Domino's, Haldiram's, Subway वगैरह से आपकी पसंद का खाना सीधे आपकी सीट पर डिलीवर हो जाएगा.
  2.  होटल और रिटायरिंग रूम की सीधी बुकिंग: अगर आप किसी नए शहर में जा रहे हैं और सेफ स्टे चाहते हैं, तो स्टेशन पर रुकने के लिए रेलवे के आधिकारिक रिटायरिंग रूम या शहर के बेहतरीन होटल्स टिकट बुकिंग के साथ ही सीधे दिए गए लिंक से बुक कर सकते हैं.
  3.  लास्ट माइल कनेक्टिविटी : कई बार त्योहारों या छुट्टियों के सीजन में ट्रेन की कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाती. ऐसी स्थिति में आप इसी डैशबोर्ड से कनेक्टिंग बसें या आईआरसीटीसी एयर के जरिए तुरंत फ्लाइट्स सर्च करके अपनी यात्रा को बिना रुके पूरा कर सकते हैं.

नई वेबसाइट पर इन सर्विसेज का स्मार्ट इस्तेमाल कैसे करें?

आईआरसीटीसी के नए पोर्टल का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने और अपनी यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए इन स्मार्ट टिप्स को अपना सकते हैं, इससे न सिर्फ आपके पैसों की बचत होगी, बल्कि आप अपना कीमती समय भी बचा सकते हैं. 

कम्बाइंड ट्रैवल प्लानिंग

स्मार्ट तरीका यह है कि जब आप अपनी ट्रेन टिकट बुक कर लें, तो उसके तुरंत बाद डैशबोर्ड पर दिख रहे 'Stay' ऑप्शन पर क्लिक करें. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आईआरसीटीसी का नया सिस्टम आपकी ट्रेन के पहुंचने और छूटने की टाइमिंग के अनुसार चेक इन और चेक out का बिल्कुल सटीक समय सुझाता है, जिससे आपके पैसों की बचत होती है.

यह भी पढ़ें- आधार कार्ड गुम हो गया है कैसे दोबारा करें डाउनलोड; जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया

प्री ऑर्डर मील और सुरक्षित भुगतान

भीड़भाड़ और अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए अपनी यात्रा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले ही अपनी पसंद का खाना ऑफलाइन प्रीऑर्डर कर दें. यदि आपको डर है कि चलती ट्रेन में नेटवर्क स्लो होने से डिजिटल पेमेंट फेल हो सकता है, तो आप 'कैश ऑन डिलीवरी' (COD) का विकल्प भी चुन सकते हैं और खाना हाथ में मिलने पर नकद भुगतान कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- आपके बच्चे कभी नहीं देख पाएंगे गंदी फिल्में, बस ब्राउजर में कर दें ये छोटी सी सेटिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IRCTC, Indian Railway, IRCTC News, IRCTC New Facility, Railway News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com