विज्ञापन

रक्षाबंधन पर 5 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची 1000 और 1500 रुपये की राशि, पंजाब सरकार ने जमा कराए 181 करोड़

सीएम भगवंत मान ने मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि भेज दी है.

रक्षाबंधन पर 5 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची 1000 और 1500 रुपये की राशि, पंजाब सरकार ने जमा कराए 181 करोड़
मावां-धीयां सत्कार योजना किस्त हुई जारी
NDTV

रक्षाबंधन के मौके पर पंजाब की भगवंत मान सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार (28 अगस्त) को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि भेज दी है. सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा, राखी के मौके पर बहनों से किए गए वादे को पूरा किया, आज सत्कार योजना के तहत 5.30 लाख महिलाओं के खाते में शगुन के तौर पर 181.50 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं. अब तक कुल 70.92 लाख माताओं और बहनों को इस योजना का लाभ मिला है.

सरकार के मुताबिक, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना' के तहत अब तक 76 लाख 5 हजार महिलाएं रजिस्टर्ड हो चुकी हैं. इनमें से 65 लाख 62 हजार महिलाओं के बैंक खातों में अब तक 2,274 करोड़ 42 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है. योजना के तहत सामान्य वर्ग की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है.

बाबा बकाला में रक्खड़ पुन्या को समर्पित समाहोर में सीएम का ऐलान

मुख्यमंत्री भगवंत मान बाबा बकाला में रक्खड़ पुन्या को समर्पित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हुए थे. जहां उन्होनें सत्कार योजना कि राशि जारी करने के साथ कहा, 90% घरों में बिजली का बिल ज़ीरो होने, खेतों के लिए नहर का पानी मिलने, 70,840 युवाओं को नौकरी मिलने और 882 सरकारी स्कूल के छात्रों के NEET परीक्षा पास करने के साथ, पंजाब तरक्की की राह पर वापस आ गया है और नंबर वन बनकर उभर रहा है.

क्या है मावां-धीयां सत्कार योजना

पंजाब सरकार की ओर से महिलाओं को आर्थिक सहायता और वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करने के लिए मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू की गई है. इस योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र की सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. जबकि SC/ST वर्ग की पात्र महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने दिए जाते हैं. यह योजना केवल पंजाब की महिलाओं के लिए है. महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट में होना जरूरी है. वहीं एक परिवार की पात्र सभी महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाता है.

यह भी पढ़ेंः त्योहार में टिकट बुक करने से पहले जान लें वेटिंग टिकट कंफर्म होने का फॉर्मूला, कितने नंबर तक सीट हो सकता है कंफर्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mawan Dhiyan Satkar Yojana, Mawan Dhiyan Satkar Yojana Punjab, Mawan Dhiyan Satkar Yojana News, Bhagwant Mann, Punjab News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com