विज्ञापन

1,746 पुलिस जवानों को नियुक्ति, 70,840+ सरकारी नौकरियों का नया रिकॉर्ड : पंजाब सरकार

पंजाब सरकार ने करीब 1,83,837 करोड़ रुपये यानी लगभग 1.84 लाख करोड़ रुपये के निवेश का दावा किया गया है.

1,746 पुलिस जवानों को नियुक्ति, 70,840+ सरकारी नौकरियों का नया रिकॉर्ड : पंजाब सरकार
  • पंजाब सरकार ने अप्रैल 2022 से अगस्त 2026 के बीच 70,840 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं.
  • राज्य में 6.36 लाख से अधिक निजी क्षेत्र की नौकरियां सृजित या सुगम की गई हैं.
  • करीब 23 लाख युवाओं को रोजगार मेलों, प्लेसमेंट कैंपों और रोजगार सहायता नेटवर्क से जोड़ा गया है.
चंडीगढ़:

पंजाब में 27 अगस्त 2026 का दिन 1,746 परिवारों के लिए खास रहा, जब 1,746 पुलिस जवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए. आम आदमी पार्टी सरकार के अनुसार अप्रैल 2022 से अगस्त 2026 तक पंजाब में 70,840 से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं. सरकार के अनुसार राज्य में 6.36 लाख से अधिक निजी क्षेत्र की नौकरियां सृजित या सुगम की गई हैं और करीब 23 लाख युवाओं को रोजगार मेलों, प्लेसमेंट कैंपों और रोजगार सहायता नेटवर्क से जोड़ा गया है. जुलाई 2026 में सुनाम में आयोजित मेगा जॉब फेयर इसका उदाहरण है, जहां 562 युवाओं का चयन हुआ और 618 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया. ऐसे रोजगार मेले पंजाब के युवाओं को सीधे कंपनियों तक पहुंचने का मौका देते हैं.

राज्य सरकार ने करीब 1,83,837 करोड़ रुपये यानी लगभग 1.84 लाख करोड़ रुपये के निवेश का दावा किया गया है. नई औद्योगिक नीतियों, निवेश प्रोत्साहनों और उद्योगों के लिए बेहतर माहौल के जरिए नई परियोजनाओं को आकर्षित करने की कोशिश हो रही है. निवेश बढ़ता है तो उसके साथ फैक्ट्रियों और कंपनियों में सीधे रोजगार के अलावा ट्रांसपोर्ट, सर्विस, सप्लाई, छोटे कारोबार और स्थानीय बाजार में भी रोजगार के नए अवसर बनते हैं.

पंजाब सरकार के अनुसार 70,840 से ज्यादा सरकारी नौकरियां, 6.36 लाख से ज्यादा निजी रोजगार के अवसरों का दावा, 23 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार नेटवर्क से जोड़ना और करीब 1.84 लाख करोड़ रुपये के निवेश के आंकड़े यह संकेत देते हैं कि रोजगार को सरकार की प्राथमिकताओं में ऊपर रखा गया है.

पंजाब सरकार ने कहा कि 27 अगस्त को 1,746 पुलिस जवानों के हाथ में नियुक्ति पत्र पहुंचना इसी पूरी तस्वीर का नया अध्याय है. किसी युवा के हाथ में आया नियुक्ति पत्र उसके परिवार के लिए सिर्फ नौकरी का कागज नहीं होता. वह वर्षों की मेहनत का फल, माता-पिता की उम्मीद और बेहतर भविष्य का भरोसा होता है.

ये भी पढ़ें : जहां बाजार था अब पानी और रेत, नीचे धंसते चले गए लोग... नेपाल बाढ़ की ग्राउंड रिपोर्ट, बात कर फफक रहे लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Government, Bhagwant Mann,  Punjab News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com