विज्ञापन

जापान जाकर बसे भारतीय को वहां की कौन-कौन-सी चीजें पसंद आईं? बोले- यहां सब कुछ सुलझा हुआ है

हिरोशिमा में अपनी जापानी पत्नी के साथ 'स्पाइस मैजिक' रेस्टोरेंट चला रहे पंजाब के अरुण की कहानी इंटरनेट पर वायरल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शेफ अरुण को आखिर जापान के बारे में ऐसी कौन सी बात सबसे ज्यादा पसंद आई?

जापान जाकर बसे भारतीय को वहां की कौन-कौन-सी चीजें पसंद आईं? बोले- यहां सब कुछ सुलझा हुआ है
भारत के पंजाब के रहने वाले अरुण ने जापानी लड़की से शादी की और वहीं बिजनेस शुरू कर दिया.

Viral Video. जापान के हिरोशिमा शहर की एक खूबसूरत सुबह और वहां महकती भारतीय मसालों की खुशबू. सोचिए, कैसा लगेगा? मिलिए पंजाब के अरुण से, जो अपनी जापानी पत्नी साकूराको के साथ मिलकर जापानियों को भारतीय स्वाद का दीवाना बना रहे हैं. दोनों वहां 'स्पाइस मैजिक' नाम का एक छोटा सा रेस्टोरेंट चलाते हैं. उनका एक बेटा भी है. अरुण खुद एक शेफ हैं और उन्होंने भारतीय और जापानी स्वाद को मिलाकर कुछ ऐसे लाजवाब फ्यूजन डिशेज तैयार किए हैं कि जापानी लोग उंगलियां चाटते रह जाते हैं.

हाल ही में एक जापानी यूट्यूबर ने अरुण का इंटरव्यू लिया, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो को अब तक 19 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. जब अरुण से पूछा गया कि उन्हें जापान में क्या सबसे अच्छा लगता है, तो उन्होंने बेहद दिलचस्प बातें बताईं.

जापानी सिस्टम ने दिल जीत लिया

अरुण को जापान का सबसे बेहतरीन हिस्सा यहां का सिस्टम लगता है. उनका कहना है कि जापान में जिंदगी का हर कदम एकदम सलीके से तय है. अस्पताल से लेकर स्कूल तक, इंसान के पैदा होने से लेकर आखिरी सांस तक, सब कुछ एक तय नियम और बेहद व्यवस्थित तरीके से चलता है. अरुण साफ कहते हैं कि जापान में जिंदगी बहुत आसान भले न हो, लेकिन दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले यहां चीजें बहुत सुलझी हुई और अनुशासित हैं. साफ-सफाई और कमाल के इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करते हुए अरुण कहते हैं कि उन्हें तो जापान के मेट्रो स्टेशन दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक लगते हैं.  

भारतीय मसालों के दीवाने हुए जापानी

अब बात करते हैं उस स्वाद की, जिसने जापानियों को अपना मुरीद बना लिया है. वीडियो में अरुण ने मेहमानों के लिए चिकन करी, फिश करी और मिक्स वेज करी परोसी. लेकिन महफिल लूट ली उनकी खास 'कोकोनट टोमेटो स्कैलप बिरयानी' और दाल ने. साथ में गरमा-गरम लच्छा पराठा और करारे पापड़ ने थाली में चार-चांद लगा दिए.  

यह भी पढ़ें : अमेरिका का ग्रीन कार्ड छोड़कर भारत वापस लौटी लड़की, बोली-मानसिक रूप से थक चुकी हूं

भारतीय खाने की जान हैं मसाले

अरुण कहते हैं कि भारतीय खाने की असली जान हमारे मसाले हैं. वे मुस्कुराते हुए बताते हैं, "हमारे देश में तो हर चीज में मसाला है." उनके रेस्टोरेंट में ही करीब 20 से 30 तरह के मसालों का जादू चलता है. अरुण ने खाना बनाना अपनी मां का हाथ बंटाते हुए बचपन में ही सीख लिया था. अरुण के मुताबिक, वह कोशिश करते हैं कि उनके रेस्टोरेंट में बनने वाला डोसा और बिरयानी बिल्कुल वैसे ही बने जैसे भारत में घरों में बनते हैं, ताकि जापान के लोगों को असली भारतीय स्वाद का अहसास मिल सके.

यह भी पढ़ें : '₹680 किलो टमाटर...' नार्वे से भारत की तुलना कर इंडियन बोला- कहीं नाइंसाफी तो नहीं हो रही

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Chef Abroad, Japan Tourist E-Visa For Indians, Indian Japanese
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com