विज्ञापन

दशहरा-दिवाली के लिए 10 स्पेशल ट्रेन में आज से बुकिंग शुरू, मुंबई, चेन्नई, यूपी से लेकर बेंगलुरू तक रेल सेवा

मुंबई से 10 स्पेशल ट्रेन यूपी, चेन्नई, बेंगलुरु, तिरुवंतपुरम तक अलग-अलग तारीख से चलाई जाएगी. वहीं इन सभी ट्रेनों में बुकिंग 27 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है.

दशहरा-दिवाली के लिए 10 स्पेशल ट्रेन में आज से बुकिंग शुरू, मुंबई, चेन्नई, यूपी से लेकर बेंगलुरू तक रेल सेवा
मुंबई-चेन्नई-यूपी-बेंगलुरू के लिए 10 स्पेशल ट्रेन
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

दशहरा और दिवाली के त्योहारों पर घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. त्योहारों के दौरान होने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है. यह स्पेशल ट्रेन 102 फेरे (Special Services) लगाएगी. इन स्पेशल ट्रेनों के लिए बुकिंग 27 सितंबर 2026 (रविवार) से शुरू हो रही है. फेस्टिवल स्पेशनल ट्रेन मुख्य रूप से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल (LTT) और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (CSMT) से चलकर मऊ, चेन्नई, बेंगलुरु, गोरखपुर, कोलहापुर, लातूर, तिरुवंतपुरम, नागपुर और बनारस के लिए चलाई जाएगी. 

मुंबई सेंट्रल ने 10 स्पेशल ट्रेनों की लंबी लिस्ट जारी की है. जो अलग-अलग तारीख से चलाई जाएगी. वहीं इन सभी ट्रेनों में बुकिंग 27 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है. यात्री फटाफट बुकिंग कर सकते हैं.

इन 10 ट्रेनों का हुआ है ऐलान

  1. ट्रेन संख्या 01123: LTT (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) से मऊ (MAU)- तारीख और दिन- 11 अक्टूबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक (सप्ताह में दो दिन: शुक्रवार और रविवार)
  2. ट्रेन संख्या 01015: CSMT (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) से चेन्नई बीच (CHENNAI BEACH) तारीख और दिन- 14 अक्तूबर 2026 से 18 नवंबर 2026 तक (हर बुधवार)
  3. ट्रेन संख्या 01013: CSMT से एसएमवीटी बेंगलुरु (SMVT BENGALURU) तारीख और दिन- 10 अक्टूबर2026 से 21 नवंबर 2026 तक (हर शनिवार)
  4. ट्रेन संख्या 01079: CSMT से गोरखपुर (GORAKHPUR) तारीख और दिन- 16 अक्टूबर 2026 से 16 नवंबर 2026 तक (रोजाना)
  5. ट्रेन संख्या 01417: CSMT से कोल्हापुर (KOLHAPUR) तारीख और दिन- 15 अक्टूबर 2026 से 19 नवंबर 2026 तक (हर गुरुवार)
  6. ट्रेन संख्या 01105: CSMT से लातूर (LATUR) तारीख और दिन- 13 अक्टूबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक (सप्ताह में दो दिन: मंगलवार और गुरुवार)
  7. ट्रेन संख्या 01463: LTT से तिरुवनंतपुरम नॉर्थ (THIRUVANANTHAPURAM NORTH) तारीख और दिन- 15 अक्टूबर 2026 से 19 नवंबर 2026 तक (साप्ताहिक: गुरुवार)
  8. ट्रेन संख्या 02139: CSMT से नागपुर (NAGPUR) तारीख और दिन- 17 अक्टूबर 2026 से 21 नवंबर 2026 तक (हर शनिवार)
  9. ट्रेन संख्या 01179: LTT से सावंतवाड़ी रोड (SAWANTWADI ROAD) तारीख और दिन- 09 अक्टूबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक (हर शुक्रवार)
  10. ट्रेन संख्या 01051: LTT से बनारस (BANARAS) तारीख और दिन- 14 अक्टूबर 2026 से 19 नवंबर 2026 तक (सप्ताह में दो दिन: बुधवार और गुरुवार)  
Latest and Breaking News on NDTV

CSMT मुंबई - चेन्नई बीच वीकली स्पेशल ट्रेन-01015

मुंबई - चेन्नई बीच वीकली स्पेशल ट्रेन 14 अक्टूबर से 18 नवंबर के बीच 6 फेरे लगाएगी. यह ट्रेन हर बुधवार को मुंबई से रात 12.35 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 11.30 बजे चेन्नई पहुंचेगी. वापसी में चेन्नई से 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक हर गुरुवार सुबह 4:00 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4 बजे मुंबई पहुंचेगी. यानी दोनों दिशाओं को मिलाकर कुल 12 फेरे लगाएगी.

मुंबई - चेन्नई बीच वीकली स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौंड, कुर्डुवाड़ी, सोलापुर, कलबुरगी, वाडी, रायचूर, मं‍त्रालयम रोड, अडोनी, गुंतकल, गूटी, ताड़ीपत्री, येर्रागुंटला, कडप्पा, रेनिगुंटा, ओरक्कोनम और पेरंबूर स्टेशन पर होगी.

CSMT मुंबई-लातूर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन-01105

मुंबई से लातूर के बीच CSMT मुंबई-लातूर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (सप्ताह में दो दिन) शुरु किया जा रहा है. यह ट्रेन 13 अक्तूबर से 24 नवंबर तक हर मंगलवार और गुरुवार को चलाया जाएगा. मुंबई से यह ट्रेन रात 12.35 बजे रवाना होगी और उसी दिन 11.40 बजे लातूर पहुंचेगी. वापसी में लातूर से यह ट्रेन शाम 4.30 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 4.10 बजे मुंबई पहुंचेगी. यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, उरुली, दौंड, भीगवां, जेजुरी, कुर्डुवाड़ी, बार्शी टाउन, धाराशिव और हरंगुल स्टेशन पर रुकेगी. 

कैसे करें बुकिंग?

यात्री इन स्पेशल ट्रेनों में सीटों का आरक्षण IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट, RailOne ऐप और रेलवे के कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों (PRS) के माध्यम से कर सकते हैं. रिजर्वेशन कोच के लिए 'UTS' ऐप के जरिए भी टिकट बुक किए जा सकते हैं. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे आखिरी समय की जल्दबाजी  से बचने के लिए समय रहते बुकिंग कराएं.

यह भी पढ़ेंः

Hydrogen के बाद अब दौड़ेगी हाई स्पीड LNG ट्रेन, साबरमती से कल अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी दिखायेंगे, जानें पावर

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस अब मथुरा तक जाएगी, राजा की मंडी से बाड़ तक 4 नए स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Special Train Announcement, Diwali Special Train, Dussehra Special Train, Mumbai To Uttar Pradesh Train, Mumbai To Chennai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com