विज्ञापन

रेलवे के 11 लाख कर्मचारियों के अकाउंट में कब आएगा बोनस का पैसा, पात्र कर्मियों को देती है सरकार

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रोडक्टिव लिंक्ड बोनस (PLB) यानी उत्पादकता-आधारित बोनस के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. बोनस का पैसा जल्द ही कर्मचारियों के अकाउंट में भेजा जाएगा.

रेलवे के 11 लाख कर्मचारियों के अकाउंट में कब आएगा बोनस का पैसा, पात्र कर्मियों को देती है सरकार
कब आएगा बोनस का पैसा
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • रेलवे के 11 लाख कर्मचारियों को बोनस का पैसा मिलेगा.
  • रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा.
  • रेलवे कर्मचारियों के अकाउंट में भेजा जाएगा बोनस का पैसा.

त्योहारी सीजन में केंद्र सरकार ने देश के लाखों रेल कर्मियों को बोनस की सौगात दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रोडक्टिव लिंक्ड बोनस (PLB) यानी उत्पादकता-आधारित बोनस के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. इस फैसले से देश के 11 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा मिलने वाला है. सरकार के इस अहम निर्णय के तहत, पात्र गैर-राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा.

इस पूरी योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा कुल 2,009.61 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वित्तीय वर्ष में लगभग 11,40,770 रेल कर्मचारियों को इस बोनस का सीधा लाभ मिलेगा.

कब मिलेगा रेल कर्मचारियों को बोनस का पैसा

रेलवे कर्मचारियों को PLB का भुगतान सामान्य रूप से दुर्गा पूजा या दशहरा की छुट्टियों से पहले किया जाता है. यानी रेल कर्मचारियों के अकाउंट में 20 अक्टूबर से पहले बोनस का भुगतान किया जा सकता है. रेलवे बोनस की राशि मुख्य रूप से कर्मठ कर्मचारियों को देती है. जो जो ट्रेन संचालन और रख-रखाव में अहम भूमिका निभाते हैं. इनमें ट्रैक मेंटेनेंस कर्मी (ट्रैकमैन), लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, पॉइंट्समैन और अन्य ग्रुप 'सी' और मिनिस्ट्रियल स्टाफ शामिल हैं.

कितना मिलेगा रेल कर्मचारियों को बोनस

नियमानुसार, इस प्रोडक्टिव लिंक्ड बोनस की गणना के लिए न्यूनतम वेतन सीमा 7,000 रुपये तय की गई है, जिसके आधार पर प्रत्येक पात्र कर्मचारी को अधिकतम ₹17,951 तक की बोनस राशि मिलती है.

रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, पात्र कर्मचारी अपनी इस बोनस राशि या उसके कुछ हिस्से को अपनी स्वेच्छा से स्टेट रेलवे प्रोविडेंट फंड (SRPF) खाते में जमा करने का विकल्प भी चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें | क्या रेलवे की स्पेशल ट्रेनों में भी मिलता है तत्काल टिकट? जानिए बुकिंग के नियम और समय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway Bonus, Railway Bonus Upadate, Railway Bonus Rs 17951, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com