विज्ञापन

PM SVANidhi Yojana : ठेलेवाले, फेरीवाले... भी बनवा सकते हैं अपना क्रेडिट कार्ड, जान लें प्रोसेस

अगर आप सोचते हैं कि क्रेडिट कार्ड सिर्फ CIBIL स्कोर के आधार पर ही बनता है, तो आप गलत हो सकते हैं. क्योंकि PM SVANidhi Yojana के तहत रेहड़ी वाले भी क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं. यहां जानते हैं प्रोसेस-

PM SVANidhi Yojana : ठेलेवाले, फेरीवाले... भी बनवा सकते हैं अपना क्रेडिट कार्ड, जान लें प्रोसेस
PM SVANidhi Yojana : ठेलेवाले भी बनवा सकते हैं अपना क्रेडिट कार्ड

क्रेडिट कार्ड का नाम सुनते ही अक्सर हम में से कई लोग कहने लग जाते हैं कि यह अमीरों के चोचले हैं. हालांकि, अब समय बदल चुका है और आम लोग भी अब क्रेडिट कार्ड का काफी ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं. कई बैंक, अकाउंट के साथ-साथ CIBIL स्कोर के आधार पर भी क्रेडिट कार्ड जारी करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी लगाकर कारोबार करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स भी क्रेडिट कार्ड की सुविधा पा सकते हैं?

जी हां, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi Yojana) के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को 30,000 रुपये की लिमिट वाला विशेष क्रेडिट कार्ड दिया जाता है. अच्छी बात यह है कि इस क्रेडिट कार्ड को बनवाने का प्रोसेस काफी आसान है. यहां हम जानते हैं कि PM स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है और इसे बनवाने के लिए क्या पात्रता है?

कौन उठा सकता है प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ?

PM स्वनिधि योजना का लाभ रेहड़ी-पटरी लगाने वाले और फेरी लगाकर सामान बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर्स उठा सकते हैं. स्ट्रीट वेंडर्स वे लोग होते हैं, जो सड़क, फुटपाथ, गली, बाजार या अन्य सार्वजनिक जगहों पर अस्थाई रूप से दुकान लगाकर कारोबार करते हैं. इसमें ठेला, खोमचा, रेहड़ी लगाने वाले और एक जगह से दूसरी जगह घूम-घूमकर सामान बेचने वाले फेरीवाले भी शामिल हैं. 

ऐसे विक्रेताओं को अपना कारोबार बढ़ाने और आर्थिक रूप से सपोर्ट करने के लिए सरकार इस योजना के तहत ऋण और 30,000 रुपये तक की क्रेडिट कार्ड सुविधा उपलब्ध कराती है. अगर आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति रेहड़ी-पटरी लगाकर अपना रोजगार चलाता है, तो वह इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकता है.

PM SVANidhi Scheme तहत कैसे बन सकता है क्रेडिट कार्ड?

  1. अगर आप PM स्वनिधि योजना के तहत क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो सबसे पहले https://www.pmsvanidhi.mohua.gov.in/ पर जाएं.
  2. अपनी पर्सनल जानकारी के साथ एप्लीकेशन फार्म भरें और कार्ड जारी करने के लिए अपना बैंक (जैसे- बैंक ऑफ बड़ोदा, इंडियन बैंक इत्यादि) चुनें.
  3. इसके बाद एप्लीकेशन सबमिट करें, आपको SMS या ईमेल के जरिए तुरंत कन्फर्मेशन मिल जाएगा.
  4. बैंक एप्लीकेशन प्रोसेस करेगा और सभी जरूरी शर्तें पूरी होने पर आवेदक को 60 दिनों के अंदर क्रेडिट कार्ड जारी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें - किसान क्रेडिट कार्ड का दायरा बढ़ाया गया, अब इन दो कामों के लिए मिलेगा KCC लोन का लाभ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Credit Card, Credit Card Addiction, PM SVAnidhi Yojana, PM SVANidhi Yojana Benefits, Pm Svanidhi Yojana Beneficiary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com