- केंद्र सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए PM RAHAT योजना शुरू की है, जो कैशलेस इलाज की सुविधा देती है.
- इस योजना के तहत दुर्घटना पीड़ित को सरकारी व सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 7 दिनों तक मुफ्त इलाज मिलेगा.
- इलाज का खर्च अधिकतम एक लाख पचास हजार रुपये तक सरकार उठाएगी, बिना एडवांस भुगतान के फ्री में इलाज होगा.
PM RAHAT Scheme : सड़क दुर्घटना के बाद आपातकालीन स्थिति में अस्पताल में जमा किए जाने वाले पैसों की चिंता अब खत्म हो जाएगी. दरअसल, केंद्र सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ित अस्पताल भर्ती व इलाज योजना यानी PM RAHAT की शुरुआत की है. इस राष्ट्रीय योजना के तहत दुर्घटना पीड़ितों को सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 7 दिनों तक या अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस और मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा.
भारत सरकार की ओर से देशभर में सड़क हादसों में होने वाली मौतों को रोकने और पीड़ितों को समय पर जीवन रक्षक मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ी पहल की गई है. केंद्र सरकार की PM राहत योजना (PM RAHAT Scheme) की वजह से अब किसी भी सड़क दुर्घटना पीड़ित को पैसे की कमी की वजह से इलाज से वंचित नहीं होना पड़ेगा. दरअसल,
Road Accident Victims' Hospitalisation & Assured Treatment Scheme नाम से शुरू की गई इस योजना का मूल मंत्र है कि किसी भी नागरिक की जान केवल इसलिए न जाए, क्योंकि दुर्घटना के वक्त उसके या उसके परिजनों के पास तत्काल भुगतान के लिए पैसे नहीं थे.
सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के लिए पैसे नहीं हैं? चिंता न करें! 🛡️ केंद्र सरकार की #PMRAHAT (पीएम राहत) योजना के तहत अब सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकती है। क्योंकि 'अकस्मात दुर्घटना किसी का जीवन तय नहीं कर सकती'। ➡️ #योजना_के_प्रमुख_लाभ (Benefits) इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल के तहत मिलने वाले मुख्य लाभ: ✅ सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पूरी तरह कैशलेस इलाज की सुविधा। ✅ दुर्घटना के दिन से अधिकतम 7 दिनों तक या ₹1.5 लाख तक के इलाज का खर्च (जो भी पहले पूरा हो)। ✅ सरकार द्वारा चिन्हित सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध है। 2/3 ➡️ #दुर्घटना_होने_पर_क्या_करें? 🚨 योजना का लाभ उठाने की त्वरित प्रक्रिया: 1️⃣ 112 डायल करें: दुर्घटना होने की स्थिति में तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करें। 2️⃣ एम्बुलेंस सेवा: एम्बुलेंस तुरंत सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचेगी। 3️⃣ अस्पताल में भर्ती: घायल को निकटतम चिन्हित (Empanelled) अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। 4️⃣ कैशलेस इलाज: अस्पताल में बिना किसी अग्रिम भुगतान के कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू होगी। ⏳#याद_रखें: दुर्घटना के बाद हर मिनट कीमती होता है, इलाज में देरी न करें! इस जानकारी को अधिक से अधिक साझा करें ताकि किसी की जान बचाई जा सके। 🙏 @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @MIB_India @PIB_India #RoadSafety #GoldenHour #TransformingIndia #CashlessTreatment #ModiGovernment @nitin_gadkari @AnuraagJhansi
— DISTRICT MAGISTRATE & DEO LALITPUR (UP) India (@deo_lalitpur) November 6, 2026
पीएम राहत योजना के मुख्य लाभ
सरकार की ओर से जारी आधिकारिक गाइडलाइन और पोस्टर के मुताबिक, इस राष्ट्रीय योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को अस्पताल में एडवांस पेमेंट नहीं करना होगा. दुर्घटना के दिन से अधिकतम 7 दिनों तक या 1.5 लाख रुपये तक के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी. यह कैशलेस इलाज की सुविधा इस योजना के तहत चिन्हित सभी सरकारी और निजी हॉस्पिटलों में समान रूप से उपलब्ध होगी.
दुर्घटना होने पर तुरंत क्या करें?
किसी भी सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती गोल्डन आवर जान बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है. योजना का तुरंत लाभ उठाने के लिए नीचे बताए गए 4 स्टेप प्रक्रिया का पालन करें.
- दुर्घटना होने पर बिना किसी देरी के राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करें.
- कॉल मिलते ही आपातकालीन एम्बुलेंस तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचेगी.
- पीड़ित को बिना समय गंवाए नजदीकी चिन्हित अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा.
- अस्पताल प्रबंधन तुरंत बिना कोई शुल्क मांगे मरीज का इलाज शुरू करेगा.
यह भी पढ़ें- एमपी में अब मुफ्त में होगी घर और जमीन की रजिस्ट्री, जानिए मालिकाना हक और मुफ्त रजिस्ट्री योजना की पूरी जानकारी
सड़क दुर्घटना के बाद हर एक मिनट बेहद कीमती होता है. अक्सर लोग पुलिस या अस्पताल के कागजी झंझटों और पैसों के डर से घायलों की मदद करने में हिचकिचाते हैं. सरकार की इस पहल से वित्तीय बाधा खत्म हो गई है. इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सके.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में सबको मुफ्त बिजली पाने का मौका, दिल्ली सरकार 3 किलोवाट का फ्री सोलर प्लांट देगी, 1.56 लाख की सब्सिडी मिलेगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं