विज्ञापन

PM Kisan Yojana 23rd Installment: PM किसान योजना की 23वीं किस्त के 2000 कब मिलेंगे? जानें अपडेट

PM Kisan Yojana 23rd Installment: किसानों को 23वीं किस्त पाने के लिए कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी. अगर यह काम समय पर नहीं किए गए, तो किसान किस्त से वंचित भी रह सकते हैं.

PM Kisan Yojana 23rd Installment: PM किसान योजना की 23वीं किस्त के 2000 कब मिलेंगे? जानें अपडेट
PM किसान योजना की 23वीं किस्त
file photo

PM Kisan Yojana 23rd Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को PM किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी. यह किस्त देश भर के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में भेजी गई है. अब जब यह किस्त मिल गई है, तो किसानों में अगली यानी 23वीं किस्त को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. सभी के मन में एक ही सवाल है, अगली किस्त कब आएगी? चलिए आपको बताते हैं इसका पूरा प्रोसेस क्या है?

यह भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana की 1 से 22 किस्त कब‑कब जारी हुई? अब तक किसानों को कुल कितने रुपये मिले, देखिए पूरी लिस्ट

23वीं किस्त कब मिल सकती है?

खबरों के मुताबिक, माना जा रहा है कि सरकार 2026 के अंत तक अगली किस्त जारी कर सकती है. हालांकि, कृषि मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. मीडिया रिपोर्टों में यह अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन सरकार ने इसकी तारीख की पुष्टि नहीं की है. फिर भी लाखों किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं.

23वीं किस्त पाने के लिए किसानों को क्या जरूरी काम पूरे करने होंगे?

किसानों को 23वीं किस्त पाने के लिए कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी. अगर यह काम समय पर नहीं किए गए, तो किसान किस्त से वंचित भी रह सकते हैं.

  • ई-केवाईसी (e-KYC) कराना
  • जमीन का रिकॉर्ड अपडेट रखना
  • गलत जानकारी देने से बचना

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त पाने के लिए किसानों को ये जरूरी काम पूरे करने होंगे. इनमें से सबसे जरूरी है e-KYC, जिसे ऑनलाइन पूरा किया जाता है.

किसान e-KYC कैसे करें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें, होमपेज पर आपको ‘Farmers Corner' सेक्शन मिलेगा. यहां पर ‘e-KYC' ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें, स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और फिर Search पर क्लिक करें. इस प्रोसेस में अपना वही मोबाइल नंबर डालें जो आधार से लिंक है. मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com