PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23rd Installment: देशभर के किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार कई महत्वकांक्षी योजनाएं चलाती है. इनमें से सबसे महत्वपूर्ण योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है. अभी तक कुल 22 किस्तें किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी हैं. अब किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको इससे जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...
कब आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त मार्च महीने की 13 तारीख को ट्रांसफर की गई थी. साथ ही योजना के पैसे हर चार महीने के अंतराल में मिलते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के पैसे जुलाई महीने में किसानों के खाते में आ सकते हैं. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: Kedarnath Puja Online Booking: केदारनाथ धाम में विशेष पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें? जानें कितना देना होता है शुल्क
क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?
पीएम किसान योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, यानी हर चार महीने में किसानों को 2,000 रुपये मिलते हैं. अब तक सरकार किसानों के अकाउंट में 22 किस्तें ट्रांसफर कर चुकी हैं और अब कुछ महीनों में 23वीं किस्त भी जारी कर दी जाएगी.
आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, ऐसे करें चेक
किसान अपने नाम की स्थिति आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए-
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- यहां 'Farmers Corner' में 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरें.
- इसके बाद किसान देख सकते हैं कि उनका ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार बैंक सीडिंग पूरा है या नहीं.
23वीं किस्त के लिए क्या-क्या चीजें है जरूरी?
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के लिए किसानों को ई-केवाईसी (e-KYC), भू-सत्यापन (Land Verification) कराना बेहद जरूरी है. इसके अलावा किसानों को बैंक में जाकर अकाउंट में DBT का स्टेटस भी चेक करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Kedarnath Opening 2026: आज खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, जानें नए नियम, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और यात्रा का रूट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं