PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर के किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार कई जरूरी योजनाएं चलाती है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी इन्हीं महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है. इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह पैसा तीन बराबर किस्तों में किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है. अभी तक पीएम किसान योजना की कुल 22 किस्त जारी की जा चुकी हैं. अब सभी किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay की जीत के बाद युवाओं को हर महीने मिलेंगे 4 हजार रुपये? घोषणा पत्र में किए थे ये बड़े वादे
कब आ सकती है पीएम किसान योजना की 23 वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की आखिरी किस्त यानी 22 वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई थी. ये राशि हर चार महीने के अंतराल में किसानों को मिलते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के पैसे जुलाई महीने में किसानों को दिए जा सकते हैं. हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है.
2019 में शुरू हुई थी योजना
यह योजना साल 2019 में किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य देशभर के पात्र किसानों को सीधे आर्थिक लाभ पहुंचाना है. इसके तहत सरकार द्वारा तय अंतराल पर किसानों के खातों में वित्तीय सहायता राशि सीधे ट्रांसफर की जाती है, ताकि खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सके.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम। हर पात्र किसान परिवार को ₹6,000 वार्षिक सहायता सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से प्रदान की जाती है, जिससे पारदर्शिता, स्थिरता और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित होती है। #PMKisan pic.twitter.com/PcG9f4VgcR
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) May 4, 2026
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए जरूरी शर्तें
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करना अनिवार्य है. लाभार्थी किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए, साथ ही ई‑केवाईसी (e-KYC) प्रोसेस पूरा और सक्रिय होना चाहिए. इसके अलावा, किसान के बैंक खाते का विवरण वैध और सही होना जरूरी है, ताकि योजना की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की जा सके.
22 किस्तों में 4.28 लाख करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता
पीएम किसान योजना के तहत अब तक 22 किस्तों में किसानों को 4.28 लाख करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में दी गई है. इस योजना का लाभ 2.17 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों तक भी पहुंचा है. अब तक महिला लाभार्थियों को ही 1.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे प्रदान की जा चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं