PM Kisan Yojana 19th Installment: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. अबतक 18 किस्त के पैसे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जा चुके हैं. इस समय किसान 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लंबे समय से किसानों के मन में यह सवाल था कि पीएम किसान की अगली किस्त कब मिलेगी ? ऐसे में अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो अब खुश हो जाइए. आखिरकार वह दिन जल्द आने वाला है जब आपका इंतजार खत्म हो जाएगा.
19वीं किस्त का इंतजार करने वाले किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अगले महीने आपको 19वीं किस्त की राशि मिलने जा रही है. अब सवाल यह उठता है कि आखिर यह किस्त कब जारी होगी?
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
24 फरवरी को पीएम जारी जारी करेंगे 19वीं किस्त के पैसे
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को बिहार दौरे पर होंगे और उसी दिन किसानों के खातों में 19वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment) ट्रांसफर कर दी जाएगी. इस दिन से आपके बैंक खाते में 2000 की राशि पहुंचने वाली है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को बिहार दौरे पर आ रहे हैं, और उसी दिन किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की जाएगी. तो अगर आप भी इस किस्त का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपको खुश होने का मौका मिला है. 24 फरवरी को यह किस्त किसानों के खातों में पहुंचनी शुरू हो जाएगी.
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा. इन नियमों के तहत किसानों को अपनी भूमि की जानकारी और आधार कार्ड को अपडेट रखना होता है. इसके साथ ही, अगर किसी किसान का नाम आधार और बैंक खातों से जुड़ा हुआ नहीं है, तो वह योजना के तहत लाभ पाने के लिए इसे सही करवा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- PM Kisan 19th Installment: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये, जानें किन लोगों को मिलेगा 19वीं किस्त का लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं