PM Kisan Yojana 19th Installment: केंद्र सरकार देश भर के किसानों की आर्थिक मदद के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं. इनमें से एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) है. इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं. अब 19वीं किस्त आने वाली है और कई किसानों को इस बात का इंतजार है कि उन्हें यह पैसा कब मिलेगा.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment) का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ नियमों का पालन करना होगा. अगर आप इन नियमों का पालन करेंगे तो आपको 19वीं किस्त (PM Kisan 19th instalment) जरूर मिलेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि, ऐसा नहीं करने पर आप इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ से वंचित रह सकते हैं. चलिए जानते हैं किन किसानों को पीएम किसान की19वीं किस्त (PM Kisan 19th Installment Release Date) का लाभ मिल सकता है और किन किसानों को नहीं.
पीएम किसान की 19वीं किस्त का लाभ किसे मिलेगा?
इस योजना का लाभ छोटे और सीमांत किसानों को मिलता है. इस योजना का लाभ पाने के लिए किसान के पास जमीन का मालिकाना हक होना चाहिए.
अगर आप पीएम किसान (PM Kisan Yojana) की अगली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है. आप पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर इस काम को पूरा कर सकते हैं.इसके अलावा आपको भू-सत्यापन यानी लैंड वेरिफिकेशन भी काम करवाना होगा.अगर किसान ये जरूरी काम समय से करवाते हैं उन्हें अगली किस्त किस्त मिलेगी वरना उनके पैसे अटक सकती है.
कौन नहीं उठा पाएंगे पीएम किसान योजना का लाभ?
बता दें कि किराये पर खेती करने वाले किसान इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं. इसके अलाव सरकारी कर्मचारी भी इस योजना के दायरे से बाहर हैं.पेंशन पाने वाले लोग भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं.
जिन किसानों ने भू-सत्यापन और ई-केवाईसी का काम नहीं करवाया है उनकी किस्त अटक सकती है, इसके साथ ही अगर किसानों ने आधार लिंकिंग का काम नहीं करवाया है तो उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा. आपको अपने बैंक जाकर ये करवाना होगा तभी लाभ के पात्र होंगे. वहीं, अगर आपने आवेदन फॉर्म या बैंक खाते की जानकारी में कोई गलती की है, तो आपकी किस्त अटक सकती है..इसलिए सभी जानकारी सही-सही भरें
पीएम किसान की अगली किस्त कब मिलेगी?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Yojana) के तहत किसानों को हर साल 2,000 की तीन किस्तों में लाभ दिया जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 19वीं अगले साल फरवरी के आसपास जारी होने की उम्मीद है. फिलहाल सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करने की तारीखों का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. सरकार आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी पीएम किसान पोर्टल पर देगी.
ये भी पढ़ें- PM Kisan 19th Installment: पीएम किसान की 19वीं किस्त कब आएगी? 2000 रुपये पाने के लिए फटाफट करा लें रजिस्ट्रेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं