PM Kisan Village List Check: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जल्द ही आने वाली है. अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है. अगली किस्त आने से पहले सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन किसानों का नाम सही लिस्ट में नहीं होगा, उनके खाते में पैसे नहीं आएंगे. पिछली किस्त से पहले ही 30 लाख से ज्यादा नाम लिस्ट से हटाए जा चुके हैं, इसलिए इस बार लापरवाही भारी पड़ सकती है. यहां जानिए वो तरीका, जिससे आप अपने गांव की लिस्ट और अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं.
किसी के मरने के बाद बैंक खाता कैसे बंद करें? किसे मिलता है मरने वाले शख्स का सारा पैसा
पीएम किसान की 22वीं किस्त को लेकर लेटेस्ट अपडेट
पीएम किसान योजना के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये मिलते हैं, जो तीन किस्तों में दो-दो हजार करके दिए जाते हैं. अब 22वीं किस्त की बारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरवरी 2026 में किस्त आने का अनुमान है. उम्मीद है कि बजट के बाद पैसा खाते में आ सकता है. हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशियल तारीख घोषित नहीं की गई है.
पिछली बार क्यों रुका किसानों का पैसा
21वीं किस्त से पहले सरकार ने सख्ती की थी. जांच में सामने आया कि एक ही परिवार में पति-पत्नी दोनों पैसा ले रहे थे. नाबालिग बच्चों के नाम पर भी किस्त जा रही थी. कई किसानों ने e-KYC तक नहीं कराया था. इसी वजह से फिजिकल वेरिफिकेशन हुआ और लाखों नाम काट दिए गए.

22वीं किस्त से पहले ऐसे चेक करें अपने गांव की लिस्ट
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'बेनिफिशियरी लिस्ट' पर क्लिक करें.
- अब राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव जैसे डिटेल चुनें.
- आखिर में 'Get Report' पर क्लिक करें.
- आपके गांव के सभी लाभार्थियों की पूरी लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी.
- लिस्ट में नाम नहीं दिखे तो घबराएं नहीं, आप अपना नाम जुड़वा सकते हैं.
अगर गांव की लिस्ट में नाम नहीं तो क्या करें
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Know Your Status' ऑप्शन खोलें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें.
मोबाइल पर आया OTP भरें.
अगर स्टेटस में कहीं 'ग्रीन टिक' नहीं दिख रहा, तो समझ लीजिए आपके अकाउंट में गड़बड़ी है.

पीएम किसान का पैसा अटकने की 5 सबसे बड़ी वजहें
e-KYC पूरा नहीं होना
फॉर्मर रजिस्ट्री में नाम दर्ज न होना
पात्रता की शर्तें पूरी न करना
पति-पत्नी दोनों का लाभ लेना
नाबालिग सदस्य के खाते में पैसा आना
समस्या कैसे ठीक कराएं
अगर ऑनलाइन ठीक नहीं हो रहा, तो नजदीकी कृषि विभाग ऑफिस जाएं.
CSC सेंटर से e-KYC और रिकॉर्ड अपडेट कराएं.
जरूरी डॉक्यूमेंट साथ रखें.
अभी सुधार कर लिया, तो 22वीं किस्त का पैसा खाते में आ जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं