विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम ने बिगाड़ा लोगों का बजट, अब ऑफिस जाने के लिए अपना रहे ये सस्ते और आसान तरीके

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग अब ऑफिस जाने के सस्ते ऑप्शन तलाश रहे हैं. कारपूलिंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, साइकिल और वर्क फ्रॉम होम जैसे तरीके हर महीने अच्छी बचत करा सकते हैं.

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम ने बिगाड़ा लोगों का बजट, अब ऑफिस जाने के लिए अपना रहे ये सस्ते और आसान तरीके
सफर यूं बनाएं बजट में.
यह इमेज एआई से तैयार की गई है.

Petrol Diseal Price Hike: देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है. सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ रहा है जो रोज अपनी कार या बाइक से ऑफिस जाते हैं. अब हर दिन का सफर जेब पर भारी पड़ने लगा है. ऐसे में लोग खर्च कम करने के नए तरीके तलाश रहे हैं. अच्छी बात ये है कि कुछ आसान बदलाव करके पेट्रोल का खर्च काफी हद तक घटाया जा सकता है. कारपूलिंग से लेकर साइकिल और वर्क फ्रॉम होम तक कई ऐसे आसान ऑप्शन हैं जो आपकी जेब को राहत दे सकते हैं. तो चलिए जानते हैं बिना बजट बिगड़े कैसे कर सकते हैं रोजमर्रा का सफर.

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरिद्वार-बाड़मेर समर स्पेशल ट्रेन शुरू, मिलेगी एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों में अपना बजट इस तरह बनाइए 

कारपूलिंग

अगर आपके ऑफिस में आसपास रहने वाले लोग हैं तो उनके साथ कार शेयर कर सकते हैं. इससे पेट्रोल का खर्च कई हिस्सों में बंट जाता है. रोज अकेले गाड़ी ले जाने से बेहतर ये तरीका काफी सस्ता पड़ सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

ऑफिस फ्रेंड्स के साथ बाइक शेयर

बाइक से ऑफिस जाने वाले लोग भी अपने किसी दोस्त या सहकर्मी को साथ ले जा सकते हैं. इससे रोज का पेट्रोल खर्च कम होगा. साथ ही सफर भी ज्यादा आसान लगने लगता है.

पब्लिक ट्रांसपोर्ट

बस और मेट्रो अब सबसे सस्ते और आसान ऑप्शन माने जा रहे हैं. कई शहरों में महिलाओं के लिए बस सेवा मुफ्त भी है. ऐसे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल जेब पर कम असर डालता है.

Latest and Breaking News on NDTV

साइकिल का ऑप्शन

अगर ऑफिस घर से ज्यादा दूर नहीं है तो साइकिल अच्छा ऑप्शन बन सकती है. इससे पेट्रोल की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. साथ ही शरीर भी फिट रहेगा और हेल्थ बेहतर होगी.

वर्क फ्रॉम होम

कई कंपनियां अब कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे रही हैं. अगर आपकी नौकरी में ये संभव है तो हफ्ते में कुछ दिन घर से काम कर सकते हैं. इससे आने-जाने का खर्च बच जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

खर्च और ट्रैफिक दोनों से राहत

इन छोटे बदलावों से सिर्फ पेट्रोल की बचत नहीं होगी बल्कि ट्रैफिक और तनाव भी कम होगा. रोज का सफर आसान बनेगा और महीने के आखिर में अच्छी बचत भी नजर आएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com