विज्ञापन

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरिद्वार-बाड़मेर समर स्पेशल ट्रेन शुरू, मिलेगी एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा

Haridwar Barmer Summer Special Train : यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच लगाए गए हैं. दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कुल 20-20 फेरे लगाएगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी.

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरिद्वार-बाड़मेर समर स्पेशल ट्रेन शुरू, मिलेगी एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा
रेलवे प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार.
यह फोटो AI के जर‍िए तैयार क‍िया गया है.

Haridwar Barmer Summer Special Train : गर्मियों की छुट्टियों और तीर्थ यात्राओं के चलते ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. इस दौरान उत्तराखंड के हरिद्वार और राजस्थान के बाड़मेर के बीच हफ्ते में दो दिन समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन नियमित ट्रेनों में बढ़ते दबाव को कम करने के मकसद से शुरू की गई है, ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिल सके.

हफ्ते में दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04811 बाड़मेर से हरिद्वार के लिए 11 मई से 16 जुलाई के बीच चलाई जाएगी. इस दौरान यह ट्रेन हर सोमवार और गुरुवार को बाड़मेर से रवाना होगी. वहीं 12 मई से 17 जुलाई के बीच गाड़ी संख्या 04812 चलाई जाएगी. यह ट्रेन हर मंगलवार और शुक्रवार को हरिद्वार से बाड़मेर के लिए रवाना होगी. इस समर स्पेशल ट्रेन के दोनों दिशाओं में कुल 20-20 फेरे तय किए गए हैं. रेलवे का मानना है कि इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को फायदा मिलेगा और गर्मियों के सीजन में यात्रा करना ज्यादा आसान हो सकेगा.

ट्रेन में ज्यादा सामान ले गए तो देना पड़ सकता है भारी जुर्माना! सफर से पहले जान लें ये जरूरी नियम

सुबह रवाना होगी ट्रेन

भारतीय रेलवे के अनुसार, बाड़मेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 04811 सुबह 4:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी. वहीं हरिद्वार से चलने वाली गाड़ी संख्या 04812 सुबह 5:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 6:35 बजे बाड़मेर पहुंचेगी. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन का समय इस तरह तय किया गया है ताकि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके.

एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस समर स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच लगाए गए हैं. इससे हर वर्ग के यात्रियों को यात्रा का ऑप्शन मिलेगा. रेलवे प्रशासन को उम्मीद है कि हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं और राजस्थान की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को इस स्पेशल ट्रेन से काफी राहत मिलेगी. गर्मियों में ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग और भीड़ के बीच यह फैसला यात्रियों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com