Petrol- Diesel Price Update: सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 30 अप्रैल 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol-Diesel Price) जारी कर दी हैं. हर दिन सुबह 6 बजे देश के सभी शहरों के लिए तेल के नए रेट अपडेट किए जाते हैं. जिसके मुताबिक, आज राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि राज्य स्तर पर देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल (Today Petrol Diesel Price) के दाम घट गए हैं. कुछ राज्यों में इसकी कीमतों में मामूली वृद्धि देखने को मिली है. वहीं, कई राज्य ऐसे हैं जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं.
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price)
- दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
- मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है.
- कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है.
- चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.
पेट्रोल-डीजल कहां महंगा और कहां सस्ता (Petrol-Diesel Rates)
राज्य स्तर पर बात करें तो छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर,झारखंड, केरल, महाराष्ट्र,ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तामिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा गोवा, हरियाणा, हिमाचल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और यूपी में पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटी हैं.
SMS के जरिये पता करें पेट्रोल-डीजल का भाव
अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट दाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, अगर आप HPCL के कस्टमर हैं तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं