विज्ञापन

दिवाली-छठ पर दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल, कानपुर-प्रयागराज, बक्सर-आरा समेत इन शहरों में स्टॉपेज

Vande Bharat Delhi to Patna: दीपावली और छठ महापर्व के दौरान रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है. जानिए इस प्रस्तावित वंदे भारत स्पेशल का रूट, टाइम टेबल, स्टॉपेज और किराए की पूरी डिटेल.

दिवाली-छठ पर दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत स्पेशल, कानपुर-प्रयागराज, बक्सर-आरा समेत इन शहरों में स्टॉपेज
vande bharat delhi to patna: दिवाली और छठ पर दिल्ली पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन
NDTV
  • दीपावली और छठ पूजा के दौरान दिल्ली-पटना रेल मार्ग पर यात्रियों की भारी भीड़ और टिकट की कमी की समस्या रहती है.
  • उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है.
  • प्रस्तावित ट्रेन नई दिल्ली से पटना करीब तेरह घंटे में लगभग नौ सौ निन्यानवे किलोमीटर की दूरी तय करेगी.
नई दिल्ली:

Patna-Delhi Vande Bharat Special Train: दीपावली और छठ पूजा के दौरान दिल्ली-पटना रेल रूट पर यात्रियों का भारी दबाव रहता है. ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट की वजह से कंफर्म टिकट की समस्या से लोग जूझते नजर आते हैं. लिहाजा, ऐसे यात्रियों को राहत देने के लिए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है. लगभग 994 किलोमीटर की यह दूरी यह ट्रेन करीब 13 घंटे में तय करेगी. इस विशेष ट्रेन के संचालन से त्योहारों के समय यात्रियों को सफर का एक और तेज व आरामदायक विकल्प मिल सकेगा. फिलहाल, इस प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है, और हरी झंडी मिलते ही इसका आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा.

ट्रेन का रूट और प्रमुख ठहराव 

प्रस्तावित नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल अपने सफर के दौरान कुल 6 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के कई अहम शहरों को जोड़ेगी. इस ट्रेन के लिए जो स्टॉपेज प्रस्तावित किए गए हैं, उनमें अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा शामिल हैं. 

संचालन की तारीख और फेरे 

ट्रेन संख्या 02252 व 02251 दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल

  •  नई दिल्ली से पटना: 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक (सोमवार, बुधवार और शनिवार)
  •  पटना से नई दिल्ली: 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक (मंगलवार, गुरुवार और रविवार)
  •  कुल फेरे: दोनों दिशाओं में 16-16 फेरे प्रस्तावित हैं.

ट्रेन संख्या 02253 व 02254

इस अतिरिक्त जोड़ी के तहत भी अक्टूबर-नवंबर के त्योहारी सीजन में यात्रियों की मांग के अनुसार फेरे संचालित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है.

प्रस्तावित टाइम टेबल

  • नई दिल्ली से रवानगी: सुबह 08:35 बजे ट्रेन नई दिल्ली से छूटेगी, दोपहर 02:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और रात लगभग 09:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.
  • पटना से रवानगी: वापसी में ट्रेन सुबह 10:00 बजे पटना से रवाना होगी, दोपहर 03:35 बजे प्रयागराज और रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

संभावित किराया और कोच श्रेणियां

इस वंदे भारत स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के कोच होंगे.

  • एसी चेयर कार किराया: खानपान शुल्क सहित लगभग 2,575 से 2,600 रुपये के बीच प्रस्तावित है.
  • एग्जीक्यूटिव चेयर कार किराया: लगभग 4,650 से 4,680 रुपये तक हो सकता है.
  • यह किराया पूरी तरह प्रस्तावित है, अंतिम मुहर रेलवे बोर्ड के आधिकारिक नोटिफिकेशन के बाद ही लगेगी.

यह भी पढ़ें- दादरी और खुर्जा होकर दौड़ेगी कानपुर आनंद विहार मेल, गौतमबुद्ध नगर को रेलवे से मिली बड़ी सौगात

IRCTC बुकिंग और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

सोशल मीडिया पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन रेलवे की ओर से फिलहाल केवल चेयर कार वाली वंदे भारत स्पेशल का ही प्रस्ताव विचाराधीन है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, रेलवे बोर्ड से आधिकारिक मंजूरी मिलने के बाद ही IRCTC पोर्टल पर ऑनलाइन रिजर्वेशन शुरू किया जाएगा. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें.

यह भी पढ़ें- ट्रेन से पुणे- कोटा, सवाई माधोपुर और जयपुर जाना हुआ आसान, अब हर हफ्ते चलेगी खड़की दहर का बालाजी सुपर फास्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IRCTC, Vande Bharat Train, Vande Bharat Special Train, Indian Railways, Diwali Chhath 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com