Jaipur Pune Weekly SF Express: जयपुर और पुणे के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी खुशखबरी दी है. दरअसल, पश्चिम और उत्तर भारत के बीच रेल संपर्क को और अधिक आसान और मजबूत बनाने के लिए मध्य रेलवे ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इसके तहत स्पेशल ट्रेन के रूप में चलने वाली खड़की दहर का बालाजी सेवा को अब पक्की और नियमित ट्रेन के रूप में हरी झंडी मिल गई है. इसके के साथ ही 15 अक्टूबर को इसी ट्रेन के रेक से खड़की सांगानेर स्पेशल का भी संचालन किया जाएगा.
इस नई व्यवस्था के तहत अब यात्रियों को सालभर नियमित अंतराल पर कंफर्म ट्रेन टिकट का विकल्प मिलेगा, जिससे त्योहारी सीजन और सामान्य दिनों में भी सफर करना आसान होगा.
ट्रेन का नया नंबर और टाइमटेबल
रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या और संचालन का नया शेड्यूल इस प्रकार है.
- ट्रेन संख्या व नाम: 20105 खड़की से दहर का बालाजी
- रवानगी: खड़की से हर रविवार को सुबह 9:45 बजे
- आमद: दहर का बालाजी अगले दिन सोमवार को सुबह 8:50 बजे
- प्रभावी तारीख: 11.10.2026 से शुरू
ट्रेन संख्या 20106 दहर का बालाजी से खड़की
- रवानगी : दहर का बालाजी से हर सोमवार को दोपहर 12:00 बजे
- आमद: खड़की अगले दिन मंगलवार को सुबह 9:55 बजे
- प्रभावी तारीख: 12.10.2026 से शुरू
ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज
यह सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने सफर के दौरान दोनों दिशाओं में नीचे दी गई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें लोनावला, कल्याण, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा और जयपुर शामिल हैं.
कोच कंपोजिशन और रिजर्वेशन की जानकारी
इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल कोचों की बेहतरीन व्यवस्था की गई है, जिसमें एक एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, 6 स्लीपर क्लास, 4 जनरल सेकंड क्लास, 1 सेकंड क्लास लगेज या गार्ड ब्रेक वैन और 1 जनरेटर कार शामिल है.
यह भी पढ़ें- दादरी और खुर्जा होकर दौड़ेगी कानपुर आनंद विहार मेल, गौतमबुद्ध नगर को रेलवे से मिली बड़ी सौगात
इस नियमित ट्रेन नं. 20105 के लिए सभी पीआरएस काउंटरों और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in या RailOne ऐप के माध्यम से बुकिंग शुरू हो चुकी है. अनारक्षित डिब्बों के लिए टिकट यूटीएस सिस्टम से सामान्य शुल्कों पर लिए जा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं