विज्ञापन

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरेगा ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो ट्रैक, जानिए पूरा प्लान

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण में अब बजघेड़ा रोड से शीतला माता रोड की ओर कृष्णा चौक और सुशील ऐमा रोड से ओल्ड दिल्ली रोड की दिशा में बनने वाले फ्लाईओवर के ऊपर मेट्रो ट्रैक तैयार किया जाएगा.

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरेगा ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो ट्रैक, जानिए पूरा प्लान
गुरुग्राम मेट्रो
Photo Credit: NDTV

अगर आप अक्सर गुरुग्राम में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है. ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण में बड़ा बदलाव किया गया है. अब बजघेड़ा रोड से शीतला माता रोड की ओर कृष्णा चौक और सुशील ऐमा रोड से ओल्ड दिल्ली रोड की दिशा में बनने वाले फ्लाईओवर के ऊपर मेट्रो ट्रैक तैयार किया जाएगा. इस फ्लाईओवर के निर्माण पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

जल्द ही टेंडर जारी करने की तैयारी

इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण से तत्काल 100 करोड़ रुपये जारी करने का अनुरोध किया है. जीएमआरएल ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण, यानी सेक्टर-9 से डीएलएफ साइबर सिटी तक, के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर जारी करने की तैयारी में है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

पहले क्या था प्लान?

पहले जीएमआरएल ने पालम विहार रोड स्थित कृष्णा चौक और ओल्ड दिल्ली रोड पर अंडरपास बनाने की योजना बनाई थी. इसी तरह बख्तावर चौक पर भी अंडरपास प्रस्तावित था, लेकिन अब इन स्थानों पर फ्लाईओवर बनाकर उसके ऊपर मेट्रो ट्रैक तैयार करने की योजना को मंजूरी दी गई है. 

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

जीएमआरएल का कहना है कि अंडरपास की बजाय फ्लाईओवर के ऊपर मेट्रो चलाने से जमीन का कम उपयोग होगा और निर्माण के दौरान और बाद में वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से जुड़ी कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा. जीएमडीए से मंजूरी मिलने के बाद जीएमआरएल ने निर्माण कार्य के लिए धनराशि जारी करने का अनुरोध किया है. 

पहले और दूसरे चरण में होगा स्टेशन का निर्माण

वर्तमान में ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण के तहत मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-9 तक मेट्रो कॉरिडोर और स्टेशनों का निर्माण तेजी से जारी है. जबकि दूसरे चरण में सेक्टर-9 से डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो कॉरिडोर और स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

(साहिल मनचंदा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: पटना में बनेगा देश का पहला इंडोर Botanical Garden, पर्यटकों को मिलेंगी ये सुविधाएं, जानिए पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें: 1 जनवरी 2027 से देशभर में पूरी तरह डिजिटल होगा FIR से लेकर चार्जशीट तक का प्रोसेस, नहीं काटने पड़ेंगे थानों के चक्कर, जानिए पूरी डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Metro, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com