विज्ञापन

ओडिशा के स्टेशन मेंटेनेंस का असर, कई ट्रेनें रद्द, वंदे भारत और राजधानी समेत कई ट्रेनों के बदले रूट

झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और आधुनिकीकरण के काम के चलते 29 नवंबर से 21 दिसंबर 2026 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा. इस दौरान राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस, इस्पात एक्सप्रेस, समलेश्वरी एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी.

ओडिशा के स्टेशन मेंटेनेंस का असर, कई ट्रेनें रद्द, वंदे भारत और राजधानी समेत कई ट्रेनों के बदले रूट
सांकेतिक तस्वीर
NDTV

अगर आप दिसंबर में ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. ओडिशा के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पर होने वाले बड़े आधुनिकीकरण और सुरक्षा संबंधी कार्य की वजह से रेलवे ने दर्जनों ट्रेनों के परिचालन में बड़े बदलाव किए हैं. कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, कुछ का रूट बदला जाएगा, जबकि कई ट्रेनों को बीच रास्ते से ही चलाया या समाप्त किया जाएगा.

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा से जुड़े आधुनिकीकरण का काम किया जाना है. इस वजह से 29 नवंबर से 21 दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी. रेलवे के फैसले का असर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों से लेकर पैसेंजर और मेमू सेवाओं तक पर पड़ेगा. यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लेने की सलाह दी गई है.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर रद्द करने का फैसला किया है.

  • राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस (18125/18126) 29 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द रहेगी.
  • हावड़ा-कांताबांजी इस्पात एक्सप्रेस (22861) 11, 13, 15 और 17 दिसंबर को रद्द रहेगी.
  • कांताबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस (22862) 12, 14, 16 और 18 दिसंबर को रद्द रहेगी.
  • हावड़ा-जूनागढ़ इस्पात एक्सप्रेस (12871) 12, 14 और 16 दिसंबर को नहीं चलेगी.
  • जूनागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस (12872) 13, 15 और 17 दिसंबर को रद्द रहेगी.
  • संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (18309) 7, 8, 10, 14 और 15 दिसंबर को नहीं चलेगी.
  • जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस (18310) 29 नवंबर तथा 10, 11, 13, 17 और 18 दिसंबर को रद्द रहेगी.
  • राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस (18107) 1 दिसंबर और 7 से 15 दिसंबर तक रद्द रहेगी.
  • जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस (18108) 2 दिसंबर और 8 से 16 दिसंबर तक नहीं चलेगी.
  • हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस (18005) 12 से 14 दिसंबर तक रद्द रहेगी.
  • जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस (18006) 14 से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी.
  • भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस (18403) 11 और 13 दिसंबर को नहीं चलेगी.
  • धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (18404) 12 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी.
  • राउरकेला-गुनुपुर राज्यरानी एक्सप्रेस (18117) 11 से 15 दिसंबर तक नहीं चलेगी.
  • गुनुपुर-राउरकेला राज्यरानी एक्सप्रेस (18118) 12 से 16 दिसंबर तक रद्द रहेगी.
  • झारसुगुड़ा-संबलपुर मेमू (68031/68032) 17 दिसंबर तक रद्द रहेगी.
  • झारसुगुड़ा-संबलपुर मेमू (68033/68034) 17 दिसंबर तक रद्द रहेगी.
  • राउरकेला-भुवनेश्वर इंटरसिटी एक्सप्रेस (22839/22840) 11 से 15 दिसंबर तक नहीं चलेगी.

इन ट्रेनों का बदला जाएगा रूट

रेलवे ने कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का फैसला किया है.

  • कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस (18478) 5 दिसंबर और 7 से 14 दिसंबर तक झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी, अंगुल और कटक होकर चलेगी.
  • कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस (18477) 6 से 15 दिसंबर तक कटक, अंगुल, संबलपुर सिटी और झारसुगुड़ा रोड के रास्ते संचालित होगी.
  • भुवनेश्वर-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22805) 12 दिसंबर को कटक, भद्रक, हिजली, मिदनापुर, आद्रा और गोमो होकर चलेगी.
  • नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (20818) 6 और 13 दिसंबर को गोमो, आद्रा, मिदनापुर, हिजली, भद्रक और कटक के रास्ते चलाई जाएगी.
  • आनंद विहार-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (22806) 14 और 21 दिसंबर को इसी बदले हुए मार्ग से संचालित होगी.

वंदे भारत समेत कुछ ट्रेनें बीच रास्ते से चलेंगी

झारसुगुड़ा में चलने वाले काम का असर कुछ प्रमुख ट्रेनों की दूरी पर भी पड़ेगा.

गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस (15028) 30 नवंबर, 6 दिसंबर और 8 से 15 दिसंबर तक संबलपुर के बजाय केवल हटिया तक चलेगी. हटिया और संबलपुर के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा.

संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस (15027) 1 दिसंबर, 7 दिसंबर और 9 से 16 दिसंबर तक संबलपुर की जगह हटिया से रवाना होगी. संबलपुर से हटिया के बीच सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी.

वहीं पुरी-राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस (20835/20836) 7, 9, 11, 12, 13, 14 और 16 दिसंबर को राउरकेला तक नहीं जाएगी. यह ट्रेन केवल संबलपुर सिटी तक ही संचालित होगी. संबलपुर सिटी और राउरकेला के बीच इसका परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन पर सुरक्षा और आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाने के लिए यह काम किया जा रहा है. 

हालांकि इस दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि आखिरी वक्त में किसी तरह की दिक्कत या परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें: दो-तिहाई बहुमत की दहलीज पार? परिसीमन पर मोदी सरकार का बड़ा दांव, लेकिन इस खेल में आंकड़ों का गणित क्या कहता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Cancelled, Vande Bharat, Rajdhani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com