विज्ञापन

डस्टबिन पूरा भरते ही कंट्रोल रूम में बजेगा अलार्म, नोएडा में स्मार्ट सिस्टम लागू करने की तैयारी, जानें डिटेल

नोएडा में एक स्मार्ट सिस्टम की प्लानिंग की जा रही है, जिसके तहत जैसे ही डस्टबिन में कचरा पूरा भर जाएगा, कंट्रोल रूम में अलर्ट पहुंच जाएगा और कलेक्शन प्रोसेस शुरू हो जाएगा. हालांकि, अभी इसका खाका तैयार किया जा रहा है.

डस्टबिन पूरा भरते ही कंट्रोल रूम में बजेगा अलार्म, नोएडा में स्मार्ट सिस्टम लागू करने की तैयारी, जानें डिटेल
नोएडा में स्मार्ट सिस्टम लागू करने की तैयारी
Photo Credit: NDTV

नोएडा शहर के वेंडिंग जोन और प्रमुख बाजारों में अब स्वच्छ सार्वजनिक शौचालय की समस्या बीते दिनों की बात होने वाली है. स्थानीय प्रशासन सार्वजनिक शौचालयों को केवल ईंट-पत्थर के ढांचे तक सीमित नहीं रख रहा है, बल्कि उन्हें एक हाई-टेक सिस्टम में अपग्रेड करने की तैयारी कर रहा है. दरअसल, एक स्मार्ट सिस्टम की प्लानिंग की जा रही है, जिसके तहत जैसे ही डस्टबिन में कचरा पूरा भर जाएगा, कंट्रोल रूम में अलर्ट पहुंच जाएगा और कलेक्शन प्रोसेस शुरू हो जाएगा. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

​क्या है नया टेक्नोलॉजी प्लान?

​अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक शौचालयों के प्रबंधन और उपयोग को बेहतर बनाने के लिए एक स्मार्ट सिस्टम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. हालांकि अभी इसका खाका तैयार किया जा रहा है, लेकिन जैसे ही यह प्रोजेक्ट फाइनल होगा, शहर की स्वच्छता व्यवस्था एक डिजिटल और स्मार्ट रूप ले लेगी. इसके लिए अत्याधुनिक तकनीकी से लैस डस्टबिन की व्यवस्था की जाएगी. इसके तहत जैसे ही इन डस्टबिन में कचरा भर जाएगा, कंट्रोल रूम में घंटी बजने लगेगी और कचरा कलेक्शन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. यह व्यवस्था देश में पहली बार नोएडा में लागू की जाने की बात हो रही है. यह तकनीक न केवल साफ-सफाई की निगरानी को आसान बनाएगी, बल्कि आम जनता को इन सुविधाओं का सही उपयोग करने के लिए भी प्रेरित करेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

सही जगह, सही सुविधा

​इस पहल की सबसे खास बात इसकी लोकेशन प्लानिंग है. अधिकांश शौचालय शहर के उन हॉटस्पॉट्स पर बनाए गए हैं जहां आम जनमानस की सबसे ज्यादा आवाजाही होती है. वेंडिंग जोन और व्यस्त बाजारों को प्राथमिकता दी गई है, ताकि दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को इसका लाभ मिल सके.

रियल-टाइम मॉनिटरिंग

​इस नए सिस्टम के लागू होने के बाद साफ-सफाई और पानी की उपलब्धता की रियल-टाइम मॉनिटरिंग यानी डिजिटल निगरानी हो सकेगी. आम लोग तकनीक के माध्यम से सीधे अपनी शिकायत या सुझाव दे सकेंगे. साथ ही स्मार्ट सिस्टम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित करने का काम करेगा. प्रोजेक्ट के फाइनल होते ही जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा. यह कदम सिर्फ स्वच्छता नहीं, बल्कि नोएडा को एक स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में एक बड़ी छलांग है.

यह भी पढ़ें: नवजात शिशु को मिलेगी 1-1 ग्राम की सोने की अंगूठी, तमिलनाडु में 15 सितंबर से लागू होगी नई योजना, जानिए डिटेल

यह भी पढ़ें: अब काशी विश्वनाथ दर्शन करना होगा और आसान, जल्द शुरू होगी वाराणसी रोप-वे, जानें कितना लगेगा किराया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida News, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com