विज्ञापन

नोएडा में मकान लेना 125% महंगा! दिल्‍ली, मुंबई, बेंगलुरु, गुरुग्राम भी रह गए पीछे, रेट चार्ट देख लीजिए

नोएडा में प्रॉपर्टी की कीमतें काफी तेजी से बढ़ी हैं. दिल्‍ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों को इसने काफी पीछे छोड़ दिया है. गुरुग्राम में भी कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. यहां चार्ट देखकर समझिए, कहां क्‍या भाव चल रहा है.

नोएडा में मकान लेना 125% महंगा! दिल्‍ली, मुंबई, बेंगलुरु, गुरुग्राम भी रह गए पीछे, रेट चार्ट देख लीजिए
नोएडा समेत देश भर के शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतें कितनी तेजी से बढ़ी हैं?
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

नोएडा में प्रॉपर्टी की कीमतें इस कदर बढ़ती जा रही है कि इसने मुंबई, बेंगलुरु जैसी मेट्रो सिटीज को भी पीछे छोड़ दिया है. महज 7 साल में कीमतें 125 फीसदी बढ़ चुकी है. गुरुग्राम भी इस मामले में बहुत पीछे नहीं है. यहां भी प्रॉपर्टी की कीमतें 7 साल में 115 फीसदी से ज्‍यादा बढ़ चुकी हैं. नोएडा में साल 2019 में प्रॉपर्टी की कीमत 4,795 रुपये प्रति वर्गफीट हुआ करती थी, जबकि 2026 में 10,780 रुपये प्रति वर्गफीट हो चुकी है.

प्रतीक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रतीक तिवारी ने कहा, 'NCR में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, बढ़ते रोजगार केंद्रों और खरीदारों की लगातार मांग के कारण नोएडा रियल एस्टेट के लिए बहुत संभावनाओं वाले बाजार बनकर उभरा है. लग्जरी घरों की मांग बढ़ने के साथ, हमें उम्मीद है कि आने वाली तिमाहियों में यह बाजार विकास के नए आंकड़े छुएगा.' 

फिर भी बढ़ रही खरीदारों की दिलचस्‍पी

प्रतीक ग्रुप के मुताबिक, नोएडा में सेक्टर-150 जैसे इलाके बेहद अहम हैं, जहां लग्जरी घरों के सेगमेंट में खरीदारों और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है. प्रतीक तिवारी उम्मीद जताते हैं कि इन इलाकों में तेजी आएगी और ये NCR में रियल एस्टेट ग्रोथ और बढ़ेगी. 

गुरुग्राम में भी कीमतें कुछ कम नहीं है. गुरुग्राम में कीमत 6,150 प्रति वर्गफुट से बढ़कर 13,350 रुपये हो गई, यानी 117% तक महंगी हो गई. रियल एस्‍टेट कंसल्टिंग फर्म 'एनारॉक' (Anarock) के डेटा के अनुसार, पिछले सात सालों में सिर्फ दो शहरों गुरुग्राम और नोएडा ने 100% का आंकड़ा पार किया.  

बेंगलुरु, पुणे और चेन्नई से भी महंगी नोएडा में कीमतें 

नोएडा 2019 में आठवें स्थान पर था, जो प्रॉपर्टी की कीमत में 125% की बढ़ोतरी के साथ ऊपर चढ़कर जून 2026 के आखिर तक छठे स्थान पर आ गया. नोएडा में प्रति-वर्ग-फीट कीमतें अब बेंगलुरु, पुणे और चेन्नई से ज्‍यादा है. एक्‍सपर्ट बताते हैं कि प्रॉपर्टी खरीदने का फैसला करने से पहले प्रॉपर्टी की कीमतों का ट्रेंड जरूर देखना चाहिए.  

सिक्का ग्रुप के चेयरमैन हरविंदर सिंह सिक्का कहते हैं, नोएडा का तेजी से उभरना यह दर्शाता है कि अब निवेशक केवल पारंपरिक महानगरों तक सीमित नहीं हैं. बेहतर कनेक्टिविटी, जेवर एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे नेटवर्क और कॉर्पोरेट निवेश ने नोएडा को देश के सबसे आकर्षक रियल एस्टेट बाजारों में शामिल कर दिया है. आने वाले वर्षों में भी यहां आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की मांग मजबूत रहने की संभावना है.

दूसरे शहरों में भी काफी महंगी हुई है प्रॉपर्टी 

2019 से 2026 के बीच दूसरे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है. बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई जैसे बड़े बाजारों में भी मजबूत बढ़त दिखी, जहां बेंगलुरु 90%, हैदराबाद 93% और मुंबई 64% चढ़ा. इसका मतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में आवासीय और निवेश-आधारित मांग ने इन शहरों के रियल एस्टेट बाजार को काफी ऊपर धकेला है.

दूसरी तरफ, दिल्ली, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में भी रेट ऊपर गए हैं, लेकिन गति अलग-अलग रही है. दिल्ली में कीमतें 18,200 से 26,700 प्रति वर्गफुट तक पहुंचीं, यानी 47% बढ़ोतरी, जबकि पुणे 51% और कोलकाता 45% ऊपर गया. कुल मिलाकर, यह ट्रेंड बताता है कि मेट्रो और NCR के ज्यादातर शहरों में प्रॉपर्टी अब पहले से काफी महंगी हो चुकी है, और जहां शुरुआती आधार कम था वहां प्रतिशत बढ़ोतरी ज्यादा दिखी है, जबकि महंगे बेस वाले शहरों में वृद्धि अपेक्षाकृत संतुलित रही है.

ये भी पढ़ें: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी ₹2.18 लाख के पार, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा भाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Property Market, Noida Property News, Noida Property Price, Noida Property Price Trends, Delhi Property Circle Rates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com