राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को गौतमबुद्ध नगर में लगने वाली है. राष्ट्रीय लोक अदालत में कई अहम मुद्दों का निपटारा होगा जो लंबित हैं. इस लोक अदालत की खासियत यह है कि लंबे समय से चल रहे कानूनी प्रक्रिया को आपसी सहमति और सरल तरीके से त्वरित समाधान कराया जाएगा. लोक अदालत में नौकरी-पेंशन से लेकर बैंक लोन-चालान और बिजली विवाद तक कई मुद्दों को निपटारा किया जाएगा.
राष्ट्रीय लोक अदालत में किन मामलों का होगा निपटारा
- पेंशन, नौकरी और श्रम से जुड़े विवाद.
- बैंक लोन और बिजली विवाद निपटाने का मौका.
- पेंशन, नौकरी और श्रम से जुड़े विवाद भी का निपटारा.
- वैवाहिक विवाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, दीवानी वाद, एमवी एक्ट और ई-चालान से जुड़े मामलों का निपटारा.
- भू-राजस्व, आर्बिट्रेशन, लघु शमनीय वाद का निस्तारण किया जाएगा.
लोक अदालत में कैसे लगवाएं मामला
अपने मामलों के निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में करवाना चाहते हैं तो आप संबंधित न्यायालय से संपर्क कर सकते हैं. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्ध नगर से भी इसकी जानकारी ली जा सकती है. इसके अलावा ईमेल पर dlsa.gbnnoida@gmail.com किया जा सकता है. मोबाइल नंबर 9716535451 और 7678643985 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.
बता दें 12 सितंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में न केवल जनपद मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय में नहीं होगा, बल्कि सभी तहसील न्यायालयों में भी किया जाएगा. लोक अदालत के लिए सभी संबंधित विभाग तैयारियों में जुटे हैं और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं.
यह भी पढ़ेंः
EPFO 3.0 हो सकता है बैंकिंग सेवा की तरह आसान, 5 लाख तक ऑटो सेटल, जानें क्या-क्या है फ्यूचर प्लान
क्या है वयो आनंद योजना? दिल्ली सरकार वरिष्ठ नागरिकों को क्या देने वाली है तोहफा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं