विज्ञापन

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट पर 7 मिनट तक फ्री रहेगी पार्किंग, फिर देना होगा इतनी फीस, जान लें रेट लिस्ट

जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत 15 जुन से हो गई है. अब इस एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों के लिए पार्किंग नियम भी लागू कर दिए गए हैं. इसके तहत पहले 7 मिनट पार्किंग फ्री रहेगी, इसके बाद पार्किंग फीस का भुगतान करना होगा.

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट पर 7 मिनट तक फ्री रहेगी पार्किंग, फिर देना होगा इतनी फीस, जान लें रेट लिस्ट
नोएडा एयरपोर्ट पर कितना है पार्किंग चार्ज?
Photo Credit: NDTV

15 जून से नोएडा एयरपोर्ट का आगाज हो गया है. फिलहाल एयरपोर्ट पर अभी इंडिगो और अकासा एयरलाइन ही फ्लाइट्स का संचालन कर रही हैं. इसी बीच नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों  के लिए पार्किंग के नए नियम लागू कर दिए गए हैं, जिसके तहत अब वाहनों के प्रवेश और पार्किंग के लिए शुल्क दरें निर्धारित की गई हैं. इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट टर्मिनल के सामने लगने वाले जाम को नियंत्रित करना और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है.

7 मिनट तक रहेगी पार्किंग फ्री

नियमों के अनुसार एयरपोर्ट परिसर में किसी भी वाहन के लिए शुरुआती 7 मिनट की एंट्री पूरी तरह से फ्री रहेगी, जिसका लाभ उठाकर लोग यात्रियों को आसानी से ड्रॉप या पिक कर सकेंगे. ​यदि कोई वाहन इस निर्धारित 7 मिनट की समय सीमा से अधिक समय तक एयरपोर्ट परिसर में रुकता है, तो उसे पार्किंग शुल्क का भुगतान करना होगा

Latest and Breaking News on NDTV

किस वाहन को कितनी देनी होगी पार्किंग फीस

निजी कारों के लिए 2 घंटे तक का पार्किंग शुल्क 150 रुपये तय किया गया है, जबकि व्यावसायिक गाड़ियों और कैब के लिए यह शुल्क 250 रुपये रखा गया है. तय सीमा के बाद अतिरिक्त समय के लिए प्रति घंटा 50 से 100 रुपये तक का अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा. ​वहीं, कमर्शियल बसों और अन्य भारी वाहनों के लिए यह शुल्क 400 से 500 रुपये के बीच रहेगा. इसके अलावा पूरे दिन के लिए निजी वाहनों की पार्किंग शुल्क 600 रुपए है, तो वहीं कमर्शियल वाहनों के लिए पूरे दिन का पार्किंग शुल्क 700 रुपए है.

यात्री ऐसे कर सकेंगे पेमेंट

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, पार्किंग के भुगतान के लिए डिजिटल पेमेंट, फास्टैग और कैश, तीनों विकल्पों की सुविधा दी गई है. एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपने समय का प्रबंधन उसी अनुसार करें ताकि शुल्क से बचा जा सके और टर्मिनल क्षेत्र में भीड़-भाड़ न हो. यह व्यवस्था जेवर एयरपोर्ट के परिचालन में आने वाली चुनौतियों को कम करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आसानी से म‍िलेगा लोन, 23 जून को लगेगा लोक कल्याण मेला

यह भी पढ़ें: अब रेलवे ट्रैक की सेंसर और AI तकनीक से होगी निगरानी, समय से पहले पता चलेगा खतरा, जानिए क्या है नया मॉनिटरिंग सिस्ट

यह भी पढ़ें: 20 जून को कब जारी होगी किसान योजना की 23वीं किस्त? नहीं आए तो क्या करें और कैसे चेक करें अपना स्टेटस

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र ठाकुर
Reporter
Narendra Thakur और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida International Aiport, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com