विज्ञापन

रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आसानी से म‍िलेगा लोन, 23 जून को लगेगा लोक कल्याण मेला

गुरुग्राम में 23 जून को पीएम स्वनिधि योजना के तहत जिला स्तरीय लोक कल्याण मेले का आयोजन होगा. मेले में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को लोन दिया जाएगा, अटके हुए आवेदनों पर कार्रवाई होगी और सरकारी योजनाओं और डिजिटल पेमेंट से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी.

रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आसानी से म‍िलेगा लोन, 23 जून को लगेगा लोक कल्याण मेला
मेले के दौरान स्ट्रीट वेंडर्स को अलग अलग सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी दी जाएगी.

 गुरुग्राम के रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के लिए अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम-स्वनिधि) योजना के तहत 23 जून 2026 को जिला स्तरीय लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले का मकसद स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना है. मेले में ऋण वितरण होगा साथ ही जो एप्लिकेशन पेंडिंग हैं उन पर भी कार्यवाही होगी. इसके अलावा अलग अलग सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और योजना के लाभार्थियों को जरूरी गाइडेंस भी दिया जाएगा.

स्टेट बैंक परिसर में होगा आयोजन

जिला स्तरीय लोक कल्याण मेला 23 जून 2026, मंगलवार को सुबह 10 बजे से आयोजित होगा. ये मेला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की महरौली रोड शाखा परिसर, गुरुग्राम में होगा. नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) की ओर से हो रहे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स के शामिल होने की उम्मीद है. अधिकारियों के अनुसार, मेले में पीएम-स्वनिधि योजना के बेनिफिशियरीज को लोन देने की प्रोसेस पूरी की जाएगी. साथ ही जिन आवेदनों का अब तक समाधान तक नहीं हो पाया है. उन्हें भी मेले में ही प्रायोरिटी से पूरा किया जाएगा.

पीएम-स्वनिधि योजना के तहत 23 जून को गुरुग्राम में जिला स्तरीय लोक कल्याण मेला

स्थान: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, महरौली रोड, गुरुग्राम
समय: प्रातः 10:00 बजे

✅ स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण वितरण
✅ लंबित आवेदनों का निस्तारण
✅ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ
✅ डिजिटल भुगतान एवं… pic.twitter.com/UQ1cg0hgJX

— MCG (@MunCorpGurugram) June 19, 2026

सरकारी योजनाओं और डिजिटल भुगतान की मिलेगी जानकारी

मेले के दौरान स्ट्रीट वेंडर्स को अलग अलग सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान और स्वरोजगार से जुड़ी सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया जाएगा. अधिकारियों का मानना है कि डिजिटल लेनदेन और फॉर्मल बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ने पर छोटे कारोबारियों को कई तरह की फाइनेंशियल मदद मिल सकती है. आयोजकों ने ज्यादा से ज्यादा रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं से मेले में भाग लेने की अपील की है. कार्यक्रम का संदेश है, सशक्त स्ट्रीट वेंडर्स, समृद्ध भारत. प्रशासन का कहना है कि इस तरह के आयोजन न केवल वेंडर्स को फाइनेंशियल हेल्प तो देते ही हैं. इसके साथ ही उनके काम को स्टेब्लिश करने में पूरी मदद करते हैं ताकि वो आत्मनिर्भर बन सकें. इससे उनका काम भी अच्छे से ग्रो करता है.  

यह भी पढ़ें: Abhigyan App: कहीं भी कभी भी अपराधियों को दबोच लेगी पुलिस, एक अंगूठा लगाते ही खुलेगी हिस्ट्रीशीट

यह भी पढ़ें: बिहार के छात्रों के लिए जरूरी खबर, NEET अभ्यर्थियों के लिए यहां चलेंगी 'परीक्षा स्पेशल' ट्रेनें, जान लें 21 जून का शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utililty News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com