विज्ञापन

Toll Plaza पर 100 मीटर गाड़ियों की लंबी कतार हो तो नहीं देना होगा टैक्स? NHAI ने बताई सच्चाई

काफी लोगों को लगता है कि टोल प्लाजा पर 100 मीटर से ज्यादा गाड़ियों की लंबी कतार हो तो उन्हें टैक्स का भुगतान नहीं करना होगा. इस बारे में NHAI ने सच्चाई बताई है.

Toll Plaza पर 100 मीटर गाड़ियों की लंबी कतार हो तो नहीं देना होगा टैक्स? NHAI ने बताई सच्चाई
टोल पर लंबी कतार होने पर टैक्स फ्री होता है या नहीं
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

जब आप लंबी दूरी की यात्रा कार से करते हैं तो आपको एक्सप्रेसवे से गुजरना होता है. वहीं एक्सप्रेसवे पर आपको टोल प्लाजा पर Toll Tax भी देना पड़ता है. हालांकि टोल प्लाजा पर ज्यादा गाड़ियां होती है तो वहां लंबी कतार लग जाती है. इससे समय की भी काफी बर्बादी होती है. इसी समय को बचाने के लिए सरकार ने FASTag से भुगतान को आसान बनाया है. लेकिन इसके बावजूद गाड़ियों की लंबी कतार हो जाती है. ऐसे में NHAI ने टोल पर गाड़ियों की लंबी कतार को कम करने को लेकर जरूरी कदम उठा रहा है. जिससे लोगों को टोल के भुगतान के लिए रुकना न पड़े.

क्या टोल प्लाजा पर 100 मीटर लंबी लाइन होने पर नहीं लगता टैक्स

काफी लोगों को लगता है कि टोल प्लाजा पर 100 मीटर से ज्यादा गाड़ियों की लंबी कतार हो तो उन्हें टैक्स का भुगतान नहीं करना होगा. वहीं लोगों के बीच यह भी वायरल है कि टोल पर 3 मिनट से अधिक की देरी पर टोल टैक्स फ्री हो जाता है. अगर आप ऐसा सोचते हैं तो यह गलत है. आपको इससे जुड़ी जरूरी बातें जान लेनी चाहिए.

NHAI ने बताई टोल टैक्स की सच्चाई

NHAI ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी शयेर करते हुए साफ किया कि अगर टोल प्लाजा पर वाहनों की कतार 100 मीटर से ज्यादा है तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि ऐसे वाहनों को टोल टैक्स नहीं लगेगा. इन वाहनों को टोल फ्री में पार करने की परमिशन दी जाएगी, यह केवल गलतफहमी है.

NHAI ने इसे लेकर भी स्पष्ट किया है कि टोल प्लाजा पर 3 मिनट की देरी होने पर टोल माफ कर दिया जाएगा. और टैक्स लिए बिना उसे प्लाजा पार करने दिया जाएगा. यह केवल एक अफवाह है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है.

टोल का नियम तोड़ने पर सजा

नेशनल हाईवे पर टोल फ्री का कोई प्रावधान नहीं है. अगर किसी टोल प्लाजा पर टैक्स नहीं लिया जा रहा है तो वह सरकारी नियमों के तहत है कि वहां टोल प्लाजा बंद कर दिया गया है. अगर सामान्य टोल प्लाजा पर बिना टैक्स दिए कोई जाता है तो यह नियमों का उल्लंघन होता है. ऐसा करने पर जुर्माना वसूला जा सकता है या फिर FASTag को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है.

यह भी पढ़ेंः FASTag एक बार पोर्ट कराने के बाद तुरंत नहीं बदल सकते हैं बैंक, जानें क्या है लिमिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toll Plaza, Toll Tax, Toll Plaza Charges, Toll Tax Free, NHAI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com