NHAI ने FASTag यूजर्स के लिए नई सुविधा शुरू की है, जिससे वह अपने FASTag का बैंक बदल सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि अब FASTag स्टीकर को गाड़ी के विंडस्क्रीन से हटाना नहीं होगा और नया फास्टैग स्कीकर को चिपकाना भी नहीं होगा. NHAI ने अपने Rajmargyatra App में OneTag नाम की सुविधा शुरू की है जिससे फास्टैग के बैंक को पोर्ट किया जा सकता है.
फास्टैग पोर्ट कराने पर गाड़ी पर लगे टैग को नहीं हटाना होगा बल्कि इंटरनल बैंक और वॉलेट बदल जाएगा. हालांकि FASTag को बार-बार आप पोर्ट नहीं करा सकते हैं. इसके लिए भी नियम बनाए गए हैं.
FASTag पोर्ट की लिमिट क्या है
FASTag को एक बैक से दूसरे बैंक में पोर्ट कराने की सुविधा OneTag से मिलती है. वहीं एक बार आप FASTag के बैंक में बदलाव कर लेते हैं तो आप तुरंत ही दूसरे बैंक में फास्टैग को पोर्ट नहीं करा सकते हैं. दोबारा बैंक बदलने के लिए आपको 6 महीने का इतंजार करना होगा. इसका मतलब है कि 180 दिनों तक आप अपने फास्टैग के बैंक को नहीं बदल सकते हैं. 6 महीने पूरे होने के बाद ही आप दोबारा FASTag को पोर्ट करवा सकते हैं.
FASTag का बैंक कैसे बदलें
FASTag के बैंक को बदलने के लिए आपको NHAI के Rajmargyatra App की सहायता लेने होगी. इसमें लॉगइन कर अपने गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डाल कर पता करना होगा कि आप पोर्ट करने के लिए योग्य हैं या नहीं. अगर आप पात्र है तो सबसे पहले आपको FASTag बैंक से 6 डिजिट का MVC कोड लेना होगा. फिर ऐप में बैंक का चुनाव करना होगा. इसके बाद KYC और वॉलेट सेटअप की प्रक्रिया पूरी करनी होगा. KYC होने के बाद आपका FASTag पोर्ट हो जाएगा.
यह भी पढ़ेंः लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी पर 3 साल का बैन, NHAI के एक्शन के बाद शेयर भी गिरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं