विज्ञापन

ATM मशीन में होने वाला बड़ा बदलाव, मिलने वाली है कई नई सुविधाएं

नया सिस्टम ओपन सोर्स बेस्ड ATM सॉल्यूशन कस्टमर्स को मशीन से ही पर्सनल रूप से तैयार किए गए RuPay डेबिट, क्रेडिट और NCMC कार्ड प्राप्त करने के लिए डिजाइन किया जा रहा है.

ATM मशीन में होने वाला बड़ा बदलाव, मिलने वाली है कई नई सुविधाएं
ATM में मिलेगी नई सुविधा
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

बैंक के लंबे प्रोसेस और पोस्ट द्वारा घर पर डेबिट कार्ड आने का इंतजार लोगों के लिए परेशानी का सबब है. लेकिन अब एक ऐसी सुविधा शुरू हो रही है, जिससे आप नए पर्सनल RuPay कार्ड ATM से ही जारी कर सकेंगे. यह पहल उन तीन फाइनेंशियल इन्क्लूज़न उपायों का हिस्सा है, जिन्हें मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में डिपार्टमेंट ऑफ़ फाइनेंशियल सर्विसेज़ (DFS) ने पेश किया था. यह नया ओपन-सोर्स Android-बेस्ड ATM सॉल्यूशन इस तरह से बनाया गया है कि ग्राहक सीधे मशीन से पर्सनलाइज़्ड RuPay डेबिट, क्रेडिट और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) ले सकें.

नया सिस्टम ओपन सोर्स बेस्ड ATM सॉल्यूशन कस्टमर्स को मशीन से ही पर्सनल रूप से तैयार किए गए RuPay डेबिट, क्रेडिट और NCMC कार्ड प्राप्त करने के लिए डिजाइन किया जा रहा है. यानी आप ATM का इस्तेमाल करते हुए RuPay डेबिट कार्ड, क्रेडिट और NCMC कार्ड हासिल कर सकते हैं.

इससे डेबिट और क्रेडिट कार्ड के लिए लंबा इंतजार अब खत्म हो जाएगा. यानी ATM से केवल कैश ही नहीं बल्कि ATM कार्ड भी निकाल सकते हैं और उससे कैश निकालने के लिए इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

सार्वजनिक बैंक कर रहे हैं वैल्यूएशन

फिलहाल इस मामले में सार्वजनिक बैंक वैल्यूएशन प्रॉसेस कर रहे हैं. इनमें 9 बैंक, NPCI और ATM निर्माताओं के साथ मिलकर समाधान का आकलन कर रहे हैं. इन 9 बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनिय बैंक ऑफ इंडिया, स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक और एयरटेल पेमेंट्स बैंक शामिल हैं. बड़े सार्वजनिक बैंकों और निजी भुगतान केंद्रिय संस्थानों की भागीदारी से यह परीक्षण करने में मदद मिल सकती है कि यह समाधान अलग-अलग बैंकिंग मॉडलों और कस्टमर कैटगरी में कैसे काम करता है.

अन्य ATM सर्विस को भी विकसित करने की कवायद

ATM मशीन से अन्य कई सर्विस को विकसित करने की कवायद की जा रही है. इसमें चेक जमा करने, अकाउंट खोलने और लोन अप्लाई जैसे सर्विस के लिए भी ATM को विकसित किया जा रहा है. इससे बैकों को इन मशीनों को बड़े स्तर पर डिजिटल बैंकिंग संपर्क के तौर पर उपयोग करने की सुविधा मिल सकती है.

यह भी पढ़ेंः 5 छोटे दस्तावेज जो बेकार समझ कर लोग आसानी से फेंक देते हैं, लेकिन बाद में आते हैं बड़े काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ATM Machine, ATM New Rules, Debit Card Booking, NCMC Card, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com