Aadhaar App Alert: अगर आप नए आधार ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. UIDAI की ओर से यूजर्स को भेजे गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, आज यानी 25 जुलाई 2026 को शाम 7 बजे से 26 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजे तक ऐप की कई सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी. इसकी वजह सरकार की ओर से किया जा रहा सिस्टम मेंटेनेंस है. ऐसे में अगर आपको आधार से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो उसे इस समय से पहले या मेंटेनेंस पूरा होने के बाद ही निपटाएं.
यूजर्स को भेजे गए नोटिफिकेशन में बताया गया है कि निर्धारित समय के दौरान New Aadhaar App पर उपलब्ध कई डिजिटल सेवाएं काम नहीं करेंगी. यानी यूजर्स ऐप के जरिए आधार से जुड़ी सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. इसलिए अगर आपको पहचान वेरीफिकेशन, e-Aadhaar डाउनलोड करने, बायोमेट्रिक लॉक या अनलॉक करने या फिर आधार की किसी जानकारी को अपडेट करने की जरूरत है, तो उसके लिए आपको मेंटेनेंस खत्म होने का इंतजार करना होगा.

मेंटेनेंस के दौरान किन-किन सर्विस का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल?
डिजिटल आधार और e-Aadhaar डाउनलोड
नए Aadhaar App में आधार कार्ड का डिजिटल वर्जन और e-Aadhaar डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है. लेकिन मेंटेनेंस के दौरान यूजर्स इन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. जरूरत पड़ने पर डिजिटल आधार दिखाने या e-Aadhaar डाउनलोड करने में परेशानी आ सकती है.
QR कोड के जरिए आधार वेरिफिकेशन
ऐप का QR Code फीचर होटल, एयरपोर्ट, ऑफिस या अन्य जगहों पर बिना फोटोकॉपी दिए पहचान सत्यापित करने की सुविधा देता है. मेंटेनेंस के दौरान यह सुविधा भी प्रभावित रह सकती है, जिससे QR आधारित वेरिफिकेशन नहीं हो पाएगा.
Face ID से Aadhaar Authentication
नए ऐप की सबसे बड़ी खासियत Face Authentication है, जिसके जरिए चेहरे की पहचान से आधार ऑथेंटिकेशन किया जा सकता है. मेंटेनेंस के दौरान यह सुविधा भी उपलब्ध नहीं रहेगी.
बायोमेट्रिक लॉक-अनलॉक
यूजर्स ऐप से एक क्लिक में अपने फिंगरप्रिंट, आइरिस और फेस ऑथेंटिकेशन को लॉक या अनलॉक (Biometric Lock/Unlock )कर सकते हैं. लेकिन निर्धारित समय के दौरान यह फीचर भी काम नहीं करेगा.
KYC और डेटा शेयरिंग
बैंक, टेलीकॉम कंपनियों और अन्य संस्थानों में पेपरलेस KYC के लिए नया Aadhaar App इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से सीमित जानकारी ही शेयर (Consent-Based Data Sharing)कर सकता है. सिस्टम मेंटेनेंस के दौरान यह सुविधा भी अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेगी.
मोबाइल नंबर, पता और ईमेल अपडेट
ऐप के जरिए मोबाइल नंबर, पता और ईमेल अपडेट करने की सुविधा भी दी गई है. खास बात यह है कि 1 जुलाई 2026 से ईमेल अपडेट की सुविधा शुरू की गई है और 31 दिसंबर 2026 तक ऐप के जरिए ईमेल अपडेट करने पर ₹75 की फीस भी माफ की गई है. हालांकि मेंटेनेंस के दौरान कोई भी अपडेट नहीं किया जा सकेगा.
एक डिवाइस में कई Aadhaar प्रोफाइल
नया Aadhaar App एक ही स्मार्टफोन में अधिकतम 5 Aadhaar प्रोफाइल जोड़ने की सुविधा देता है. लेकिन मेंटेनेंस के दौरान प्रोफाइल मैनेजमेंट से जुड़े फीचर्स भी प्रभावित हो सकते हैं.
क्या है नया Aadhaar App?
सरकार ने 28 जनवरी 2026 को नए Aadhaar App को लॉन्च किया था. इसे पुराने mAadhaar App की जगह पेश किया गया है ताकि लोगों को आधार की फोटोकॉपी साथ रखने की जरूरत न पड़े. अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोग इस नए आदार ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं. यह ऐप डिजिटल पहचान, सुरक्षित KYC, Face Authentication, QR आधारित वेरिफिकेशन और Consent-Based Data Sharing जैसी एडवांस सुविधाएं देता है. UIDAI पिछले कुछ महीनों से लगातार यूजर्स को पुराने mAadhaar ऐप की जगह नया Aadhaar App इस्तेमाल करने की सलाह भी दे रहा है. यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.
जिन लोगों को 25 जुलाई की शाम या 26 जुलाई की सुबह बैंक, होटल, एयरपोर्ट, सिम वेरिफिकेशन या किसी अन्य जगह Aadhaar App के जरिए आइडेंटिटी वेरीफाई करनी है, उन्हें अपना काम मेंटेनेंस शुरू होने से पहले पूरा कर लेना चाहिए. अगर आपको बैंक, होटल या ट्रैवल के लिए डिजिटल आधार की जरूरत है, तो अपना काम आज शाम 7 बजे से पहले ही पूरा कर लें.
मेंटेनेंस शुरू होने से पहले निपटा लें ये जरूरी काम
- अगर आपको e-Aadhaar डाउनलोड करना है या उसकी डिजिटल कॉपी अपने फोन में सेव करनी है, तो यह काम 25 जुलाई शाम 7 बजे से पहले कर लें.
- अगर आपको Face Authentication के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करनी है, तो मेंटेनेंस शुरू होने से पहले ही यह प्रक्रिया पूरी कर लें.
- होटल, एयरपोर्ट, ऑफिस या किसी अन्य जगह QR Code स्कैन कर आधार वेरिफिकेशन कराना है, तो यह काम 25 जुलाई शाम 7 बजे से पहले कर लें.
- अगर आपको अपने आधार के फिंगरप्रिंट, आइरिस या फेस ऑथेंटिकेशन को लॉक या अनलॉक करना है, तो इसे मेंटेनेंस शुरू होने से पहले ही कर लें.
- अगर आप आधार में मोबाइल नंबर, पता या ईमेल आईडी अपडेट करना चाहते हैं, तो यह काम भी 25 जुलाई शाम 7 बजे से पहले पूरा कर लें, क्योंकि मेंटेनेंस के दौरान अपडेट की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी.
- अगर बैंक खाता खुलवाना है, नया सिम लेना है या किसी संस्था में आधार आधारित डिजिटल KYC करानी है, तो इसे भी मेंटेनेंस शुरू होने से पहले पूरा कर लेना बेहतर रहेगा.
बता दें कि सिस्टम मेंटेनेंस पूरा होने के बाद ऐप की सभी सेवाएं सामान्य रूप से फिर से शुरू हो जाएंगी. यह अस्थायी सिस्टम अपडेट है और यूजर्स को घबराने की जरूरत नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं