विज्ञापन

नमो भारत ट्रेन टिकट की वैलिडिटी का नियम क्या है, कब लगता है जुर्माना? जानें ट्रिप पास की शर्ते

Namo Bharat Ticket Rules: नमो भारत ट्रेन के टिकट की वैलिडिटी का नियम जानना जरूरी है. स्टेशन पहुंचने में देरी होने पर आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. तय अवधि में स्टेशन नहीं पहुंच पाए तो टिकट अमान्य हो जाता है.

नमो भारत ट्रेन टिकट की वैलिडिटी का नियम क्या है, कब लगता है जुर्माना? जानें ट्रिप पास की शर्ते
Namo Bharat train tickets validity rules
NDTV इंडिया ग्राफिक्स
  • नमो भारत ट्रेन टिकट की वैधता और जुर्माने के नियम है.
  • टिकट खरीदने के बाद 2 घंटे में शुरू करनी होगी यात्रा.
  • स्टेशन नहीं पहुंच पाए तो टिकट अमान्य हो जाता है.

Namo Bharat Ticket Rules: नमो भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए टिकट की वैधता और समय सीमा से जुड़े नियमों की जानकारी रखना जरूरी है, जिससे आप समय निकलने पर अतिरिक्त शुल्क या परेशानी से बच सकते हैं. नियम के तहत सिंगल यात्रा टिकट खरीदने के बाद 2 घंटे के भीतर स्टेशन में प्रवेश कर यात्रा शुरू करनी होती है, जबकि एनसीएमसी (NCMC) कार्ड पर ट्रिप पास की वैधता ट्रिप की संख्या के हिसाब से तय होती है.

टिकट खरीदने के माध्यम और 2 घंटे की समय सीमा

यात्री नमो भारत ट्रेन के लिए तीन माध्यमों से टिकट ले सकते हैं. स्टेशन टिकट काउंटर से, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC/ Metro Card) में रिचार्ज कराकर, या मोबाइल पर नमो भारत ऐप के जरिए. वहीं टिकट किसी भी माध्यम से लिया गया हो, खरीदने के बाद 2 घंटे के भीतर स्टेशन में प्रवेश करना जरूरी होता है.

अगर आप 2 घंटे की अवधि में स्टेशन नहीं पहुंच पाए तो टिकट अमान्य हो जाता है और देरी के आधार पर पेनल्टी लागू होती है, जिसमें प्रति घंटे 10 रुपये के हिसाब से जुर्माने का प्रावधान बताया गया है.

NCMC कार्ड पर ट्रिप पास की वैधता

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के नियमों के तहत यात्री NCMC कार्ड के जरिए एक साथ कई ट्रिप भी बनवा सकते हैं, जिन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर इस्तेमाल करना होता है.

1 ट्रिप: 15 दिन की वैधता

10 ट्रिप: 30 दिन की वैधता

15 और 20 ट्रिप: 60 दिन की वैधता

40 ट्रिप पास: 90 दिन की वैधता

निर्धारित अवधि समाप्त होने से पहले इन ट्रिप का उपयोग करना अनिवार्य है, जिससे नियमित यात्रियों को बार-बार टिकट लेने की झंझट से राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें | दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर नई फास्ट ट्रेन, 36 मिनट में आनंद विहार से बेगमपुल, 8 मिनट में गाजियाबाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Namo Bharat, Namo Bharat Train Ticket, Namo Bharat Train News, Utility News, Namo Bharat Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com