विज्ञापन

लाडो लक्ष्मी योजना में दो लाख महिलाओं कराना होगा वेरिफिकेशन, पात्र महिलाओं को मिला SMS, जानें किस जिलेम कितने मामले लंबित

हरियाणा में कुल 198707 महिलाओं के जन्म की तारीख सत्यापन के आवेदन लंबित हैं. इसमें जींद में सबसे अधिक 13884 आवेदन लंबित है. अब जन्म तारीख वेरिफिकेशन के बाद ही आवेदन आगे बढ़ सकेगा और इस योजना का लाभ महिलाओं को मिल सकेगा.

लाडो लक्ष्मी योजना में दो लाख महिलाओं कराना होगा वेरिफिकेशन, पात्र महिलाओं को मिला SMS, जानें किस जिलेम कितने मामले लंबित
Lado Lakshmi Yojana Verification
NDTV इंडिया ग्राफिक्स
  • लाडो लक्ष्मी योजना के पात्र महिलाओं को डेट ऑफ बर्थ वेरिफिकेशन कराना होगा.
  • राज्य में करीब दो लाख महिलाओं की डेट ऑफ बर्थ वेरिफिकेशन लंबित हैं.
  • लाडो लक्ष्मी योजना में पात्र महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने दी जाती है.

Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाओं को अपनी जन्म की तारीख (DOB) का सत्यापन कराना होगा. राज्यभर में करीब दो लाख महिलाओं की डेट ऑफ बर्थ वेरिफिकेशन लंबित है. बताया जा रहा है कि प्रदेश में 198707 महिलाओं के आवेदन लंबित हैं. जन्म तारीख वेरिफिकेशन के बाद ही आवेदन आगे बढ़ सकेगा और इस योजना का लाभ महिलाओं को मिल सकेगा.

वेरिफिकेशन प्रक्रिया और दस्तावेज

परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के अनुसार, कई महिलाओं की जन्म की तारीख परिवार पहचान पत्र (PPP) में दर्ज है, लेकिन उसका वेरिफिकेशन नहीं हो पाया है, जबकि योजना के लिए उम्र पात्रता जन्म तारीख के आधार पर तय होती है. लाभार्थियों को वेरिफिकेशन से जुड़े निर्देशों के साथ SMS भेजे गए हैं.

महिलाओं को संदेश में दिए गए निर्देशों के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट या जन्मतिथि से जुड़ा मान्य प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा.

दस्तावेजों की जांच के बाद क्रीड विभाग परिवार पहचान पत्र में जन्म की तारीख का वेरिफिकेशन करेगा. ऑनलाइन प्रक्रिया में समस्या आने पर महिलाएं नजदीकी CSC, अटल सेवा केंद्र या संबंधित विभाग के कार्यालय से सहायता ले सकती हैं.

किस जिले में कितने लंबित आवेदन

आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में कुल 198707 महिलाओं के जन्म की तारीख सत्यापन के आवेदन लंबित हैं. इसमें जींद में सबसे अधिक 13884 आवेदन लंबित है. वहीं अधिकतम लंबित मामलों में पलवल में 13349, करनाल में 12696, सोनीपत में 11569, भिवानी में 11031 और यमुनानगर में 10130 आवेदन लंबित हैं.

वहीं प्रमुख जिलों में फरीदाबाद में 9730, सिरसा में 9472, फतेहाबाद में 8814, कैथल में 8582, पानीपत में 8478, गुरुग्राम में 8465 और रोहतक में 8253 आवेदन लंबित हैं. इसके अलावा अंबाला में 7522, नूंह में 7398, कुरुक्षेत्र में 7323, रेवाड़ी में 7308, झज्जर में 7265, हिसार में 7051, महेंद्रगढ़ में 6871, पंचकूला में 5460, हांसी में 4587 और चरखी दादरी में 3469 आवेदन वेरिफिकेशन के लिए लंबित हैं.

अधिकारियों ने जिन महिलाओं को SMS प्राप्त हुआ है, उनसे निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से सही व प्रमाणित दस्तावेज समय पर जमा कराने की अपील की है.

क्या है लाडो लक्ष्मी योजना

लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई महिला कल्याण योजना है. इसका उद्देश्य राज्य की 23 साल या उससे अधिक आयु की पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2100 रुपये की राशि हर महीने दी जाती है, जिसमें 1100 रुपये सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं और 1000 रुपये भविष्य के लिए बचत/जमा खाते में जाने की व्यवस्था है.

यह भी पढ़ें | पशुपालकों को डेयरी खोलने पर मिलेगी करीब 14 लाख की सब्सिडी, जानें योजना के बारे में सबकुछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lado Lakshmi Yojana, Lado Lakshmi Yojana Haryana, Lado Lakshmi Yojana Benefits, Haryana News, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com