विज्ञापन

आज और कल गुरुग्राम में लगने जा रहा है वॉटर बिलिंग कैंप, पानी के बिल से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर, जानें पूरी डिटेल

27 और 28 जून को नगर निगम गुरुग्राम (MCG) शहर के लोगों की सुविधा के लिए वॉटर बिलिंग कैंप का आयोजन करने जा रहा है. इसमें लोग अपने पानी के बिल से जुड़ी समस्याओं का निपटारा करवा सकते हैं.

आज और कल गुरुग्राम में लगने जा रहा है वॉटर बिलिंग कैंप, पानी के बिल से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर, जानें पूरी डिटेल
गुरुग्राम में वॉटर बिलिंग कैंप आयोजन
X/ @MunCorpGurugram

अगर आप गुरुग्राम में रहते हैं और आपको अपने पानी के बिल में कोई गड़बड़ी है या फिर संशोधन कराना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. नगर निगम गुरुग्राम (MCG) शहर के नागरिकों की सुविधा के लिए वॉटर बिलिंग कैंप का आयोजन करने जा रहा है. ये कैंप आज और कल लगेगा, जिसमें लोग अपने पानी के बिल से जुड़ी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल...

कहां लगेंगे कैंप और टाइमिंग?

MCG के आधिकारिक X पोस्ट के मुताबिक वॉटर बिलिंग कैंप 27 और 28 जून को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक आयोजित होंगे. साथ ही वार्ड-33-पार्षद श्रीमती सरिका भारद्वाज के कार्यालय में और वार्ड-21- पार्षद श्रीमती सोनिया यादव के कार्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं. यहां जाकर लोग अपने पानी के बिल से जुड़ी समस्याओं का निपटारा कर सकते हैं.

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

नगर निगम द्वारा आयोजित इस खास कैंप में लोगों को एक ही जगह पर कई जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें शामिल हैं-

  • जल बिल में संशोधन (Water Bill Correction)
  • बिल से संबंधित शिकायतों का समाधान
  • गलत रीडिंग या बिलिंग संबंधी समस्याओं का निस्तारण
  • अन्य जल बिल सेवाओं पर सहायता और मार्गदर्शन

क्या-क्या लेकर जाएं?

अगर आप इस वॉटर बिलिंग कैंप में जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स ले जाना न भूलें. इनमें पुराना या नया जल बिल,     उपभोक्ता संख्या (Consumer Number), पहचान पत्र, समस्या से जुड़े अन्य संबंधित दस्तावेज शामिल हैं.

लोगों से अपील

MCG ने अपने आधिकारिक X पोस्ट के जरिए लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें अपने पानी के बिल में किसी भी तरह की समस्या है, तो अपने नजदीकी कैंप में पहुंचें और नगर निगम की सेवाओं का लाभ उठाएं.

यह भी पढ़ें: CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी, जानिए क्या हुए नए बदलाव

यह भी पढ़ें: Indian Railways Rules: भारतीय रेलवे के नए नियम, ट्रेनों में इस तरह का सामान ले जाने पर 10,000 रुपये का लगेगा जुर्माना

यह भी पढ़ें: Delhi Lakhpati Bitiya Yojana : द‍िल्‍ली की हर बेटी को सरकार देगी 56 हजार रुपये, मैच्योरिटी पर म‍िलेंगे एक लाख, ऐसे करें अप्‍लाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MCG, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com