विज्ञापन

कर्नाटक: शख्स ने जिस कार में बैठकर महिला पर किया चाकू से हमला, उसी में हुए धमाके से गई उसकी जान

इस मामले में पुलिस ड्राइवर के बयान के अलावा दूसरे एंगल की भी जांच कर रही है. पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर नागेंद्र और राम्या एक दूसरे को कितने समय से जानते थे और इन दोनों के बीच किस बात को लेकर आपस में कहासुनी शुरू हुई थी.

कर्नाटक: शख्स ने जिस कार में बैठकर महिला पर किया चाकू से हमला, उसी में हुए धमाके से गई उसकी जान
कार में धमाके के बाद गई थी शख्स की जान
NDTV

कर्नाटक के तुमकुरु जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. पुलिस के अनुसार इस घटना में एक शख्स ने कार में साथ यात्रा कर रही महिला पर चाकू से हमला किया और बाद में कार में आग लगने की वजह से उस शख्स की जिंदा जलकर मौत हो गई. पुलिस के अनुसार घायल महिला और मृतक शख्स एक दूसरे को पहले से जानते थे. 

पुलिस की जांच में पता चला है कि मृतक का नागेंद्र था जबकि जिस महिला पर नागेंद्र ने चाकू से हमला किया था उसकी पहचान 23 वर्षीय राम्या उल्लास के रूप में की गई है. पुलिस के अनुसार राम्या बेंगलुरु के संजय गांधी अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन के तौर पर काम करती है. इस घटना के बाद उसका तुमकुरु ज़िला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. 

इस मामले में पुलिस ने कैब चालक से भी पूछताछ की है. कैब ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि है नागेंद्र और राम्या साथ ही उसकी कार में बैठे थे. नागेंद्र ने बेंगलुरु में कार बुक की थी. ड्राइवर के शुरुआती बयान के मुताबिक, दोनों बेंगलुरु में एक साथ गाड़ी में सवार हुए और अंकोला की ओर चल पड़े. पुलिस ने बताया कि जब कार तुमकुरु के पास एक इलाके में पहुंची, तो उनके बीच बहस हो गई. 

झगड़े के दौरान, आरोप है कि नागेंद्र ने रम्या को चाकू मारा. इसके बाद, रम्या ने ड्राइवर को बताया कि नागेंद्र के पास बम है. चोट लगने के बावजूद, वह गाड़ी से बाहर कूदने में कामयाब रही. ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोकी और बाहर निकल आया. 

पुलिस के अनुसार ड्राइवर ने बताया कि वो जैसे ही कार से बाहर निकला उसके कुछ देर बाद ही कार के अंदर एक तेज धमाका हुआ और उसमें आग लग गई. जिस समय कार में आग लगी उस दौरान नागेंद्र कार के अंदर ही था. और इस घटना में उसकी जलकर मौत हो गई. पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर कार में धमाका किस वजह से हुआ था. साथ ही पुलिस इस मामले के और संभावित एंगल्स की भी जांच कर रही है. कैब के ड्राइवर का बयान फिलहाल दर्ज कर लिया गया है. 

यह भी पढ़ें: बिखरा खून, जमीन पर पड़ी लाश, डॉक्टर ने अपने ही सिर में क्यों मारी गोली?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Police, Crime In Karnataka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com