अगर आप अक्सर नेशनल हाईवे (National Highway) से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने हाईवे पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए एक खास पहल शुरू की है. इसका नाम 'Clean Toilet Picture Challenge' रखा गया है. इसके तहत यदि आपको किसी टोल प्लाजा पर शौचालय गंदा दिखाई देता है, तो उसकी केवल एक फोटो खींचकर 'राजमार्गयात्रा' (Rajmargyatra) ऐप पर अपलोड करके आप ₹1,000 का FASTag क्रेडिट पा सकते हैं.
MoRTH ने खुद x पर एक पोस्ट के जरिये इस बात की जानकारी दी है. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इसका फायदा उठा सकते हैं और इसके लिए आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा.
Every journey deserves clean and well-maintained facilities.
— MORTHINDIA (@MORTHIndia) August 12, 2026
Join the #CleanToiletPictureChallenge and contribute towards cleaner highway facilities.#Rajmargyatra #NationalHighways pic.twitter.com/pIMHJmqhUM
कैसे मिलेगा ₹1,000 का FASTag रिवॉर्ड?
अगर आप इस चैलेंज में भाग लेकर ₹1,000 का FASTag रिवॉर्ड पाना चाहते हैं तो जान लें कि इसका प्रोसेस क्या है...बता दें कि ये इनाम पाने का ये तरीका काफी आसान है और मिनटों में हो जाने वाला काम है.
- सबसे पहले अपने फोन में सरकार का ऑफिशियल राजमार्गयात्रा ऐप (Rajmargyatra) डाउनलोड करें.
- हाईवे से होकर गुजरने के दौरान किसी भी नेशनल हाईवे (NH) टोल प्लाजा पर गंदा टॉयलेट दिखने पर उसकी क्लियर फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड करें.
- ऐप के रिपोर्ट इश्यू (Report Issue) सेक्शन में जाकर शिकायत दर्ज कराएं.
- शिकायत सही पाए जाने पर आपके फास्टैग अकाउंट में ₹1,000 का क्रेडिट ऐड कर दिया जाएगा.
30 जून 2027 तक है मौका
इस कैंपने के तहत मंत्रालय का मुख्य उद्देश्य हाईवे पर यात्रियों को साफ-सुथरी और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है. इस कैपेंन में आम जनता के बढ़ते रुझान और उत्साह को देखते हुए सरकार ने इसकी अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है. अब यह अभियान 30 जून 2027 तक जारी रहेगा.
इन 2 बातों का रखें खास ध्यान
- यह शिकायत केवल नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के शौचालयों के लिए ही मान्य होगी.
- रिपोर्ट और फोटो सिर्फ 'Rajmargyatra' ऐप के जरिए ही सबमिट की जानी चाहिए.
तो अगली बार हाईवे पर सफर करते समय यदि आपको गंदगी दिखे, तो तुरंत इसक शिकायत दर्ज करें और हाईवे को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देने के साथ इनाम भी पाएं.
ये भी पढ़ें- मिडिल क्लास के लिए सस्ता हेल्थ इंश्योरेंस लाएगी सरकार? क्या आयुष्मान भारत योजना में भी होगा बदलाव?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं