- NHAI ने शुरू की Digital Local Toll Pass सुविधा
- Rajmargyatra App से घर बैठे बनाएं Monthly Pass
- अब टोल प्लाजा पर दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं
National Highways Authority of India (NHAI) ने टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों के लिए Digital Local Pass सुविधा कुछ दिन पहले ही शुरू की है. अब एलिजिबल निवासी Rajmargyatra App के जरिए घर बैठे ही मासिक टोल पास के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए टोल प्लाजा पर जाकर दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी. आवेदन, दस्तावेज अपलोड और भुगतान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी.
फिलहाल इस सुविधा की शुरुआत दिल्ली के Urban Extension Road-II स्थित Mundka-Bakkarwala Toll Plaza से की गई है. NHAI का कहना है कि आने वाले महीनों में इसे देश के अन्य टोल प्लाजा पर भी शुरू किया जाएगा.
कौन बनवा सकता है Local Toll Pass?
Local Toll Pass उन लोगों के लिए है जो किसी एलिजिबल टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं. हालांकि अलग-अलग टोल प्लाजा पर दूरी और एलिजिबिलिटी के नियम अलग हो सकते हैं. आवेदन करने के लिए आवेदक के पास निजी वाहन, एक्टिव FASTag और निर्धारित क्षेत्र में निवास का प्रमाण होना जरूरी है. आवेदन स्वीकृत होने के बाद संबंधित टोल प्लाजा पर एक महीने तक अनलिमिटेड यात्रा की जा सकेगी.
यह Local Pass केवल उसी टोल प्लाजा पर मान्य होगा, जिसके लिए इसे जारी किया गया है. यह National Highway Annual Pass से अलग है, क्योंकि Annual Pass की वैलिडिटी, उपयोग और शुल्क अलग नियमों के तहत तय किए जाते हैं.
आवेदन के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
आवेदन शुरू करने से पहले Aadhaar Card, Vehicle Registration Certificate (RC) और निवास प्रमाण पत्र तैयार रखें. कुछ टोल प्लाजा पर स्थानीय नियमों के अनुसार अतिरिक्त दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं. आवेदन में दर्ज नाम, पता और वाहन नंबर दस्तावेजों से पूरी तरह मेल खाने चाहिए. साथ ही वाहन पर उसी नंबर से लिंक किया गया एक्टिव FASTag होना भी जरूरी है.
Rajmargyatra App से कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से ऑफिशियल Rajmargyatra App डाउनलोड करें या अगर पहले से इंस्टॉल है तो उसे अपडेट करें. इसके बाद मोबाइल नंबर की मदद से लॉग इन करें. अब FASTag या Toll Services सेक्शन में जाकर Local Pass या Monthly Pass विकल्प चुनें.
इसके बाद संबंधित टोल प्लाजा का चयन करें और वाहन, FASTag तथा निवास से जुड़ी सभी जानकारी भरें. फिर जरूरी दस्तावेजों की साफ कॉपी अपलोड करें और सभी जानकारी ध्यान से जांचने के बाद आवेदन जमा कर दें. एलिजिबिलिटी की जांच पूरी होने के बाद ऐप में दिखाई गई प्रक्रिया के अनुसार मासिक शुल्क का भुगतान करें.
आवेदन मंजूर होने पर Local Pass आपके FASTag से डिजिटल रूप से लिंक हो जाएगा. यात्रा शुरू करने से पहले ऐप में जाकर इसका Activation Status जरूर चेक कर लें.
भुगतान करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
Local Pass का शुल्क अलग-अलग टोल प्लाजा पर अलग हो सकता है. इसलिए भुगतान करने से पहले ऐप में दिखाई गई राशि को ही अंतिम मानें. इसके अलावा Pass की वैलिडिटी, संबंधित टोल प्लाजा और वाहन नंबर की जानकारी भी अच्छी तरह जांच लें.
अगर ऐप में Local Pass का विकल्प दिखाई नहीं देता है, तो इसका मतलब हो सकता है कि संबंधित टोल प्लाजा पर अभी यह डिजिटल सुविधा शुरू नहीं हुई है. ऐसी स्थिति में यूजर टोल प्लाजा से संपर्क कर सकते हैं या Rajmargyatra App के MargMitra Help Centre से सहायता ले सकते हैं. MargMitra टेक्स्ट और वॉयस दोनों माध्यमों में 22 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट करता है.
ये भी पढ़ें- 7.9 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार, 22.80 kmpl का माइलेज.. Honda की टॉप SUV भारत में लॉन्च, जानें दाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं