विज्ञापन

रोज-रोज टोल चुकाने से पाएं मुक्ति! आ गया NHAI का नया नियम! अब घर बैठे 2 मिनट में बनेगा टोल का लोकल पास

क्या आप भी टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहते हैं? NHAI के RajmargYatra App से अब घर बैठे डिजिटल लोकल पास पाएं. जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया.

रोज-रोज टोल चुकाने से पाएं मुक्ति! आ गया NHAI का नया नियम! अब घर बैठे 2 मिनट में बनेगा टोल का लोकल पास
अब घर बैठे 2 मिनट में बनेगा टोल का लोकल पास

अगर आप किसी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के पास रहते हैं और आपको रोज-रोज काम के सिलसिले में टोल पार करना पड़ता है, तो आपके लिए एक बड़ी और काम की खबर है. NHAI ने टोल के नजदीक रहने वालों की सुविधा के लिए एक बड़ा डिजिटल कदम उठाया है. अब आपको टोल पास बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने या कागजात जमा करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. NHAI ने अपने 'RajmargYatra' ऐप पर नया डिजिटल लोकल पास फीचर शुरू कर दिया है.

क्या है NHAI का नया डिजिटल लोकल पास?

NHAI ने अपने राजमार्ग यात्रा ऐप पर एक बेहद आसान फीचर पेश किया है. इस फीचर की मदद से टोल प्लाजा के आस-पास रहने वाले लोग अब सीधे अपने मोबाइल फोन से लोकल पास के लिए अप्लाई कर सकते हैं. फिलहाल इस सुविधा की शुरुआत दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा से की गई है. आने वाले समय में इसे देश के बाकी टोल प्लाजा पर भी लागू किया जाएगा.

कौन कर सकता है इसके लिए अप्लाई?

यह सुविधा मुख्य रूप से निजी वाहन मालिकों के लिए है. अगर आपका घर किसी टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में आता है, तो आप इस लोकल पास के हकदार हैं. 

Mercedes-AMG E 53 launch: 3.8 सेकंड में 100 की रफ्तार! आ रही है Mercedes की सबसे धांसू कार

कैसे काम करता है डिजिटल वेरिफिकेशन?

इस ऐप में वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस बनाया गया है. जब आप ऐप में आवेदन करते हैं, तो आपकी सहमति के बाद यह सिस्टम सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म से डेटा मिलाता है.

पता वेरिफिकेशन: आपका एड्रेस DigiLocker के जरिए चेक होता है.

गाड़ी की जानकारी: वाहन का ब्योरा VAHAN डेटाबेस से लिया जाता है.

लोकेशन की जांच: GIS बेस्ड सिस्टम यह पक्का करता है कि आपका घर सचमुच 20 किमी के दायरे में ही है.

FASTag लिंक: इसके बाद पास सीधे आपके FASTag से जुड़ जाता है.

राजमार्ग यात्रा ऐप के अंदर NHAI ने 'मार्गमित्र हेल्प सेंटर' भी जोड़ा है. यह एक सिंगल-विंडो सपोर्ट सिस्टम है, जहां आप अपनी किसी भी समस्या या सवाल का हल पा सकते हैं. यह हेल्प सेंटर 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है. यहां आप FASTag रिचार्ज, KYC, रिफंड स्टेटस, लोकल पास और पेंडिंग ई-नोटिस से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा, अगर हाईवे पर कोई गाड़ी खराब हो गई है, तो उसकी रिपोर्ट भी आप सीधे इस ऐप से कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajmargyatra App Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com